{"_id":"584bff7b4f1c1b243444ac30","slug":"voters-in-elections-please-vote-fearlessly","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘विधानसभा चुनाव में मतदाता निर्भीक होकर करें मतदान’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘विधानसभा चुनाव में मतदाता निर्भीक होकर करें मतदान’
अमर उजाला ब्यूरो सिकंद्राबाद।
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
मतदान
- फोटो : अमर उजाला
एएसपी ने वर्नेबुल गांवों में पहुंचकर वोटरों से जाना हाल
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आईजी के आदेश पर एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी शनिवार को थाना नीमगांव क्षेत्र के कई वर्नेबुल गांवों में पहुंचे। उन्होंने मतदाताओं से वहां के हालात की जानकारी ली और सभी से बिना किसी भय और डर के वोट डालने की अपील की।
शनिवार की सुबह एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी थाना क्षेत्र के वर्नेबुल गांव अटवा, करनपुर और रायपुर पहुंचे। उन्होंने यहां बने मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। इसके बाद ग्रामीणों से रूबरू हुए। एएसपी कई लोगों के घर भी गए और उनसे पूर्व में हुए विवादों की जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि कोई किसी विशेष व्यक्ति को कोई वोट डालने का दबाव तो नहीं बना रहा? या न डालने का तो दबाव नहीं बना रहा। ग्रामीणों ने ऐसी किसी भी प्रकार की बात से इंकार किया। एएसपी ने ग्रामीणों से कहा कि वे किसी के जोर दबाव में आकर विधानसभा चुनावों में मतदान न करें। अपनी इच्छा के अनुसार निर्भय होकर मतदान करें। इस दौरान उन्होंने एसओ आलोक मणि त्रिपाठी को निर्देशित किया कि थाना क्षेत्र में यह सुनिश्चित कर लें कि कोई अपराधी जेल से बाहर तो नहीं है।