फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Viveckon made ​​of plaintiff and confrontation

वादी और विवेचकों का कराया आमना-सामना 

Mon, 02 May 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 02 May 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Viveckon made of plaintiff and confrontation
आपरेशन मिलन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
गायब लड़कियों और लड़कों की बरामदगी के लिए चलाया आपरेशन मिलन
जिले में गुमशुदगी और अपहरण के 52 मामले दर्ज, एसपी और एएसपी ने की समीक्षा

गुमशुदा और अपहृत लड़कियों एवं लड़कों की बरामदगी के लिए आईजी जोन के निर्देश पर चलाए जा रहे आपरेशन मिलन के तहत सोमवार को वादी और विवेचकों का आमना-सामना कराया गया। वादी से विवेचक द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी मांगी गई, जिसमें कई विवेचक ऐसे मिले जिनके द्वारा जांच में रुचि नहीं ली जा रही थी। इस पर एसपी अखिलेश चौरसिया ने उन्हें कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ा।
पुलिस लाइंस सभागार में आपरेशन मिलन की समीक्षा की गई, जिसमें जिले के विभिन्न थानों में इस समय 52 मुकदमें दर्ज हैं। इनमें गुमशुदा, अपहृत लड़कियों और लड़कों की बरामदगी होनी है। एएसपी अष्टभुजा प्रसाद सिंह ने समीक्षा करते हुए मुकदमे के वादी और संबंधित विवेचक को आमने-सामने खड़ा कर सवाल-जवाब कराए। विवेचक द्वारा की जा रही कार्रवाई के बारे में वादी ने एएसपी को जानकारी देकर अपनी बात सामने रखी। बैठक में अलग-अलग थानों के 52 मुकदमों की विवेचना कर रहे 30 दरोगा और 30 वादी शामिल हुए। एसपी अखिलेश चौरसिया ने सात दिन का समय देते हुए गुमशुदा लोगों की बरामदगी के निर्देश दिए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित विवेचक के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई। 
विज्ञापन


आपरेशन मिलन के तहत तीन लड़कियां बरामद
मितौली में थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से गुमशुदा हुई तीन लड़कियों को आपरेशन मिलन के तहत पुलिस ने बरामद कर लिया है। एसओ फूलचंद्र ने बताया कि 13 जनवरी 2014 को थाना क्षेत्र के कस्ता गांव की लड़की को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया था, जिसमें कोर्ट के आदेश पर छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। रविवार को पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया है। 10 दिसंबर 2013 को कस्बे से एक लड़की लापता हो गई थी, जिसमें मोनू निवासी इमलिया सुल्तानपुर जिला सीतापुर के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने इसे बरामद कर लिया हैै। इसके अलावा क्षेत्र के एक गांव निवासी वादी ने रविवार को थाने में प्रार्थना पत्र देकर लोहागढ़ निवासी संदीप पाल पर अपनी पुत्री के अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर लड़की को बरामद कर लिया हैै। आपरेशन मिलन के प्रति संजीदगी दिखाते हुए बरामद तीनों लड़कियों को कानूनी प्रक्रिया के बाद उनके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है। एसओ फूलचंद ने बताया कि शेष तीन मुकदमों में लापता लड़कियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed