फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Vitamin D and B testing stopped in the district hospital... patients worried

Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल में विटामिन डी व बी जांच ठप... मरीज परेशान

Sat, 06 Dec 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 06 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Vitamin D and B testing stopped in the district hospital... patients worried
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी के बाहर रजिस्ट्रेशन के लिए खडे मरीज। संवाद
लखीमपुर/ओयल। मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में इन दिनों केमिकल की कमी की वजह से विटामिन डी व बी की जांच ठप हो गई हैं। इससे जांच कराने आए मरीजों को मायूस लौटना पड़ रहा है। जांच न होने से मरीजों को अब बाहर पैथोलॉजी का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन तकरीबन एक हजार मरीजों को ओपीडी होती है। मरीज एक रुपये के पर्चे पर मिलने वाले सस्ते इलाज की आस लेकर दूरदराज सहित पड़ोसी जनपद सीतापुर से भी यहां पहुंचते हैं। पहले पर्चा बनवाने की लाइन, फिर डॉक्टर को दिखाने के लिए जद्दोजहद के बाद मरीज जब पैथोलॉजी पर जांच के लिए पहुंचते हैं तो उन्हें मायूस होना पड़ रहा है। बीते कई दिनों से केमिकड की कमी की वजह से विटामिन डी व बी की जांच कराने आने वाले मरीजों को मायूस होना पड़ रहा है। पैथोलॉजी में प्रतिदिन करीब चार-पांच मरीजों को चिकित्सक विटमिन डी व बी की जांच कराने की सलाह देते हैं। जांच न होने से मरीजों को प्राइवेट पैथोलॉजी पर विटमिन डी-बी की जांच के लिए 1200-1500 रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed