फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Visible on the market The effect of heat is

बाजार पर भी दिख रहा गर्मी का असर

Sat, 13 Jun 2015 08:17 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 13 Jun 2015 08:17 PM IST
विज्ञापन
Visible on the market The effect of heat is
पिछले एक माह से पड़ रही भीषण गर्मी का असर बाजार पर भी दिख रहा है। कड़ी धूप और गर्मी का आलम यह है कि लोग दिन में बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। बाजार के जरूरी काम लोग शाम को सूरज ढलने के बाद ही निपटा रहे हैं। इससे दिन भर बाजार में सन्नाटा पसरा दिखता है। शहर के अधिकतर बाजार गांव-देहात से आने वाले लोगों पर निर्भर है। गर्मी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों में कमी आई है। इससे शहर का बाजार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

शहर के बस स्टेशन रोड पर मिठाई की दुकान और रेस्टोरेंट के मालिक का कहना है कि भीषण गर्मी के चलते खान-पान की सामग्री की बिक्री में कमी आई है। उनका कहना है ठंडी मिठाइयों जैसे रसमलाई, रसगुल्ले आदि की बिक्री तो हो भी रही है लेकिन चाट, छोले-भठूरे और पूड़ी आदि खाने से लोग गुरेज कर रहे हैं। गर्मी में खोवे की मिठाई खाने से लोग परहेज कर रहे हैं। इससे मिठाइयों की बिक्री पर खासा प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन

इमली चौराहे पर चाट का ठेला लगाने वाले राजेश रस्तोगी का कहना है कि सर्दियों के मौसम में जितनी सामग्री बनाकर लाते थे रात तक कम पड़ जाता है इस समय आधे सामान की भी खपत नहीं हो रही है। भीषण गर्मी में जिन चीजों की बिक्री बढ़ी है उनमें आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, पानी की बोतलें, शिकंजी, शर्बत, जलजीरा आदि शामिल है। इधर फ्रिज, कूलर आदि की बिक्री बढ़ी है, जबकि गर्मी जनित बीमारियां बढ़ने से दवाइयों की बिक्री में इजाफा हुआ है। डॉक्टरों का व्यवसाय भी इन दिनों खूब चमक रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि भीषण गर्मी और लू ने व्यापार को बुरी तरह प्रभावित किया है। गर्मी, लू और कड़ी धूप से न केवल जनजीवन प्रभावित हुआ है बल्कि व्यापार भी प्रभावित हुआ है। दिन में लोगों के बाजार में न निकलने से करीब-करीब हर ट्रेड प्रभावित हुआ है। और तो और लोग सब्जियों की खरीद में कम तेल मसाले में बनने वाली सब्जियां जैसे लौकी, तोरई और भिंडी को तरजीह दे रहे हैं। फलों में तरबूज, खरबूजा, आम, खीरा, ककड़ी आदि की बिक्री बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed