फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Virendra Ruhela became president and Rakesh Vaish became minister

वीरेंद्र रुहेला अध्यक्ष और राकेश वैश्य मंत्री बने

Mon, 23 May 2022 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Virendra Ruhela became president and Rakesh Vaish became minister
पदाधिकारियों को माला पहनाकर खुशी का इजहार करते वकील।
23एलकेच33
विज्ञापन

वीरेंद्र रुहेला अध्यक्ष और
राकेश वैश्य मंत्री बने
सर्वाधिक मतों के अंतर से संयुक्त मंत्री की हुई जीत
- तहसील अधिवक्ता संघ निघासन के चुनाव में 112 में से 108 सदस्यों ने डाले वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
निघासन। तहसील अधिवक्ता संघ निघासन की कार्यकारिणी के हुए चुनाव में वीरेंद्र रुहेला अध्यक्ष और राकेश वैश्य मंत्री चुने गए हैं।
सोमवार सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद आंधी-पानी की वजह से कई वकीलों के न आ पाने के कारण चुनाव अधिकारियों डीपी सिंह, पंकज जायसवाल और रवि गुप्ता ने प्रत्याशियों के अनुरोध पर मतदान के लिए आधे घंटे का समय और बढ़ा दिया।
संघ के 112 में से 108 सदस्यों ने वोट डाले। साढ़े तीन बजे तक मतदान के दस मिनट बाद वोटों की गिनती शुरू हुई। इसके बाद तुरंत नतीजे घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र रुहेला ने 56 मत पाकर सर्वेश गुप्ता को बीस मतों से और मंत्री पद पर राकेश वैश्य ने 76 वोट हासिल करके शैलेंद्र श्रीवास्तव को 48 मतों से शिकस्त दी। चंद्रप्रकाश जोशी 70 मत पाकर उपाध्यक्ष बने। उनके प्रतिद्वंद्वी युगुल किशोर को 33 वोट मिले। संयुक्त मंत्री पद पर हुए एकतरफा मुकाबले में राजू गिरि ने नब्बे वोट पाकर मायाराम चौधरी को 76 वोटों के सर्वाधिक अंतर से हराया।
विज्ञापन

चार पदों के लिए हुए चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के पांच-पांच और मंत्री व संयुक्त मंत्री पद के चार-चार मत अवैध निकले। बाकी तीन पदों में दिनेश गुप्ता को अंकेक्षक, रामगोपाल मौर्य को वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य और आत्मा कुमार को कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए निर्विरोध निर्वाचित किया जा चुका है। चुनाव में विजेता उम्मीदवारों को अध्यक्ष सुबोध पांडे, मंत्री सर्वेश मिश्र और उपाध्यक्ष उमाकांत जायसवाल समेत आशीष कश्यप, श्यामबाबू यादव, प्रमोद यादव व रमेश कुमार आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed