{"_id":"6677528c5bcd392fab01824c","slug":"villagers-of-siswari-village-are-not-getting-pure-water-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-122924-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सिसवारी गांव के ग्रामीणों को नहीं मिल रहा शुद्ध पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सिसवारी गांव के ग्रामीणों को नहीं मिल रहा शुद्ध पानी
विज्ञापन
ग्रामपंचायत रायपुर में बानी पानी की टकी।संवाद
तिकुनिया। ग्राम पंचायत सिसवारी के ग्रामीण ओवरहेड टैंक होने के बावजूद एक साल से शुद्ध पानी के लिए तरस रहे हैं। क्षेत्र के अधिकतर हैंडपंप आर्सेनिक युक्त पानी दे रहे हैं।
शासन ने ग्राम पंचायत रायपुर को आदर्श गांव घोषित कर ग्रामीणों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए यहां ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया था। इस ओवरहैड टैंक के माध्यम से तीन किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सिसवारी तक पानी की आपूर्ति भी चालू कर दी गई थी। सिसवारी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पाइपलाइन बिछाई है, शुरुआत में पानी भी मिला था, लेकिन बीते एक साल से यहां आपूर्ति बंद है।
ग्राम प्रधान रामकुमार विश्वकर्मा बताते हैं कि टंकी के इंजीनियर धनंजय चौहान से शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने आश्वासन देकर टाल दिया। एसडीएम अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि जल जीवन मिशन के अधिकारियों से शीघ्र बताकर गांव पंचायत सिसवारी में पानी उपलब्ध कराया जाएगा। संवाद