फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers clashed with excise team to free the accused

Lakhimpur Kheri News: आरोपियों को छुड़ाने के लिए आबकारी टीम से भिड़े ग्रामीण

Sun, 25 Jun 2023 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 25 Jun 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Villagers clashed with excise team to free the accused
फरधान। अवैध शराब बनाते पकड़े गए दो आरोपियों को छुड़ाने के लिए कोरारा गांव के ग्रामीणों ने आबकारी टीम से भिड़ गए। गालीगलौज और धक्का-मुक्की की। गांव के अन्य घरों की तलाशी से रोक दिया। पुलिस ने नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि वह टीम के साथ आईजीआरएस पर मिली शिकायत का निस्तारण करने के लिए सुबह करीब सात बजे कोरारा गांव में दबिश देने गए थे। बारातीलाल और तीरथ के घर से शराब, शराब भट्ठी और लहन बरामद हुई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी टीम गांव से लौट रही थी। तभी गांव के धर्मेंद्र कुमार, संबारी और छोटी देवी गिरफ्तार आरोपियों को ले जाने से रोकने लगे।
विज्ञापन

गालीगलौज और टीम से धक्का-मुक्की की। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा। गांव के अन्य घरों में दबिश देने से रोक दिया। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि आधे से ज्यादा गांव में अवैध शराब का कारोबार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष राजेंद्र यादव ने बताया कि कोरारा गांव में दबिश के दौरान पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों ने अभद्रता की है। मामले में धर्मेंद्र कुमार, सम्बारी, छोटी व अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed