फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   villagers charge police for allegation of lathi charge

ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया लाठी चार्ज कर पीटने का आरोप

Fri, 19 Jul 2019 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
villagers charge police for allegation of lathi charge
लखीमपुर खीरी। थाना खीरी के गांव गौरतारा भानपुर के तमाम ग्रामीण गुरुवार को एसपी से मिले और थाना खीरी पुलिस पर छुट्टा पशुओं को निर्माणाधीन गोशाला में लाने का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर लाठी चार्ज करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने एसपी को ज्ञापन देकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे गांव गौरतारा भानपुर निवासी दुर्जराम, श्रवण, गया प्रसाद, उपेंद्र सिंह, ओमप्रकाश आदि ने बताया कि बुधवार की सुबह कुछ ग्रामीण करीब 50 पशुओं को लेकर भानपुर में निर्माणाधीन गोशाला लेकर आ रहे थे, जबकि नौ जुलाई को इस गोशाला का सांसद अजय मिश्रा टेनी, सदर विधायक योगेश वर्मा और डीएम शैलेंद्र सिंह ने उद्धाटन किया था। अभी गोशाला निर्माणाधीन होने के कारण गांव वालों ने रास्ते में ही गायों को लेकर छोड़ने आए ग्रामीणों को रोक लिया और यह कहते हुए कि गोशाला अभी नहीं बना है गायों को छोड़ने का विरोध किया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झड़प हो गई थी। सूचना पर थाना खीरी प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह और यूपी 100 पुलिस मौके पर आ गई। आरोप है कि पुलिसवालों ने उन पर लाठी चार्ज कर दिया, जो मिला उसे दौड़ाकर पीटा, जिसमे कुछ लोग घायल भी हुए हैं। आरोप है कि पुलिस ने एक ब्लॉक प्रमुख के इशारे पर लाठी चार्ज किया है। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
विज्ञापन

गायों को छोड़ने को लेकर दो पक्षों के आपस में लड़ने की सूचना पर पुलिस गई थी। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया था। किसी के साथ कोई पुलिस ने मारपीट नहीं की है। आरोप पूरी तरह से गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रकांत सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed