फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers attack police five policemen including SO injured in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri News: ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, एसओ सहित पांच पुलिसकर्मी चोटिल

Tue, 13 Jun 2023 04:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 13 Jun 2023 04:58 PM IST
सार

गांव कंधईपुर में सोमवार शाम ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें एसओ सहित पांच सिपाही घायल हो गए। सीओ गोला राजेंद्र ने पुलिस पर हमले जैसी बात से इनकार किया है। 

विज्ञापन
Villagers attack police five policemen including SO injured in Lakhimpur Kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र के गांव कंधईपुर में सोमवार शाम ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें एसओ सहित पांच सिपाही घायल हो गए। करीब दस दिन पहले कंधईपुर गांव में राम सिंह के घर में गांव के रहने वाले ब्रजेश का शव फंदे से लटका मिला था। 

विज्ञापन


ब्रजेश के पिता दुलीचंद्र की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना के बाद से आरोपी पक्ष के लोग घर छोड़कर चले गए थे। सोमवार को आरोपी पक्ष के कुछ लोग गांव में अपने घरों पर आए थे। यह देख मृतक ब्रजेश के पक्ष के लोग शाम करीब साढ़े पांच बजे आरोपियों को घेरे हुए थे। इसी दौरान एसओ उधर से निकल पड़े।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: पूजा को बहुत प्यार करता था, लव मैरिज भी की, सालभर पहले उसका मुन्ना से अफेयर हो गया, इसलिए मारा; प्रेमी...
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़भाड़ देख वह मौके पर रुक गए और पूछताछ करने लगे। इसी दौरान किसी ने एसओ के हाथ में डंडा मार दिया और देखते ही देखते मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस पर डंडों से हमला करने के साथ ही पथराव करना शुरू कर दिया।

हमले में एसओ राहुल सिंह गौर, महिला कांस्टेबल दीपिका त्यागी, कांस्टेबल देवेंद्र कुमार, जाबिर अली, ब्रजनंदन और राणा प्रताप के गुम चोटें आईं। पुलिस ने मौके से महिलाओं सहित कई हमलावरों को हिरासत में लिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस गांव में हमलावरों की तलाश में जुटी थी।

मामले को जातीय रूप देने की कोशिश

मृतक ब्रजेश पासी जाति का है और गांव में इनकी आबादी सबसे ज्यादा है। आरोपी पक्ष आरख जाति के हैं और इनके दस-बारह घर ही हैं। मामले को जातीय रूप देने की कोशिश की जा रही है। आरख जाति के लोगों का कहना है कि पासी बिरादरी के लोगों ने उनके न रहने पर घरों में लूटपाट तक कर ली है और धमकी देते हैं कि आरख लोगों को गांव में नहीं रहने देंगे।

सीओ गोला राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस से विवाद जैसा मामला नहीं है। कोई पुलिसकर्मी चोटिल भी नहीं हुआ है। पुराने मामले में पहले केस दर्ज हुआ था। उसकी विवेचना मैं ही कर रहा हूं। सोमवार को उसी मामले में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से मारपीट की थी। सूचना पर पुलिस गई थी। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed