{"_id":"62f7ea5fe457456daf0fad80","slug":"villager-sleeping-outside-the-house-shot-dead-lakhimpur-news-bly494317992","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर सो रहे ग्रामीण की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर सो रहे ग्रामीण की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
Villager sleeping outside the house shot dead
चारपाई पर मिला शव, पीठ में लगी थी गोली, एसपी ने किया मुआयना
पसगवां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पनई में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की वजह को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
शुक्रवार रात पनई गांव में 50 वर्षीय स्वामी दयाल पाल घर में पुत्र अवनीश कुमार, पुत्रवधू प्रीति पत्नी विपिन कुमार, विवाहित पुत्री खुशबू के साथ घर में मौजूद थे। स्वामी दयाल घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था और नशे में था। रात करीब एक बजे किसी व्यक्ति ने स्वामी दयाल को गोली मार दी और भाग गया। इससे स्वामी दयाल की मौत हो गई।
स्वामी दयाल का बड़ा पुत्र विपिन कुमार बाहर रहकर वाहन चलाता है। मृतक के घरवालों का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पुत्रवधू प्रीति पत्नी विपिन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि गोली पीठ में मारी गई है। एएसपी अरुण सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजन से वार्ता कर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। जांच में हत्या का कारण स्पष्ट कर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।