फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villager dies after being hit by an unknown vehicle

Lakhimpur Kheri News: अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण की मौत

Thu, 11 Dec 2025 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 11 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Villager dies after being hit by an unknown vehicle
गोला अलीगंज मार्ग पर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त मकान और कंटेनर। संवाद
महेवागंज/फूलबेहड़। लखीमपुर-पलिया हाईवे पर जहानपुर के पास गुजारा गांव निवासी विक्रम यादव उर्फ छुटकन (37) पुत्र सटल्लू की बृहस्पतिवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विक्रम क्षेत्र के अलग-अलग किसानों के घर मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाता था। बृहस्पतिवार सुबह मजदूरी की तलाश में वह घर से पैदल ही निकल पड़ा। काम तलाश करते हुए हाईवे किनारे जहानपुर गांव की तरफ जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन से उसके टक्कर लग गई। हादसे में विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक मय वाहन के भाग गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची सुंदरवल चौकी पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। मृतक के पास जमीन नहीं है। मजदूरी कर वह परिवार चला रहा था। उसके तीन छोटे बच्चे और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
देररात अनियंत्रित कंटेनर मकान में घुसा, चालक गंभीर

गोला गोकर्णनाथ। गोला-अलीगंज मार्ग पर बुधवार रात नौ बजे अलीगंज की ओर से आ रहा कंटेनर रोड के किनारे बने राजमुननिशा पत्नी नादिर अली के मकान में जा घुसा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केबिन में फंसे चालक गोपालजी पुत्र सतीश चंद्र निवासी बरमूपुर जिला औरैया को बाहर निकाला और गोला सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने घायल चालक का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
राजमुननिशा ने बताया कि कंटेनर में इतनी जोर से टक्कर मारी कि पूरा मकान हिल गया। कंटेनर मकान के कोने पर आईसीसी पिलर को तोड़कर अंदर घुस गया। हादसे में मकान का हिस्सा और कंटेनर का अगला हिस्सा केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोगों का कहना है कि हादसा किसी गन्ना भरे वाहन को बचाने के प्रयास में हुआ है। संवाद

----
रोडवेज बस और मैजिक में सीधी भिड़ंत में चार लोग घायल

पसगवां। मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर ग्राम मोहम्मदपुर ताजपुर के निकट रोडवेज बस और मैजिक में सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में चालक सीताराम निवासी दौलतपुर थाना सिंधौली जिला शाहजहांपुर, थाना क्षेत्र के ग्राम कोटा मुगल निवासी वाहिद, अब्दुल, मोहम्मदी थाना क्षेत्र के ग्राम पटना शंकरपुर निवासी अनमोल घायल हो गए। रोडवेज बस शाहजहांपुर में मोहम्मदी की ओर जा रही थी। विपरीत दिशा से आ रही मैजिक से हादसा हो गया। रोडवेज बस का कोई यात्री घायल नहीं हुआ। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजा है। घटना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed