फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Village development officers carried out symbolic Satyagraha movement

Lakhimpur Kheri News: ग्राम विकास अधिकारियों ने किया सांकेतिक सत्याग्रह आंदोलन

Tue, 16 Dec 2025 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 16 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Village development officers carried out symbolic Satyagraha movement
डोंगल सौंपते ग्राम सचिव। स्रोत : संगठन
मोहम्मदी। सांकेतिक शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन के चलते ग्राम सचिवों ने सहायक विकास अधिकारी के पास अपने डोंगल जमा किए। सचिवों का कहना है कि ऑनलाइन हाजिरी व अन्य मांगों को लेकर वे लोग काफी समय से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते उन लोगों ने डोंगल जमा किए हैं। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी सौरभ प्रकाश सिंह, रामप्रताप, अशोक कुमार, राहुल राज, दिलीप कुमार, रोली शुक्ला, महिमा गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन




बिजुआ। विकास खंड बिजुआ में ग्राम पंचायत सचिवों ने सोमवार को अपने डोंगल सहायक विकास अधिकारी अनिल कुमार वर्मा के समक्ष जमा किए। सचिवों ने बताया कि सांकेतिक शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन मांगें पूरी न होने तक चल सकता है। इस मौके पर सुरेश कुमार, आशुतोष कुमार सिंह, अरविंद कुमार और अनिल कुमार वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन




पसगवां। ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति ने शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन किया। सोमवार को एडीओ पंचायत सतीशचंद्र ने डोंगल लेने से इन्कार कर दिया। एडीओ का कहना है कि पंचायती राज विभाग में एडीओ के डोंगल जमा करने का कोई शासनादेश नहीं है। डोंगल जमा करने गए ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों में कुणाल गुप्ता, कुलदीप राठौर, रोहित कुमार, सुधीर शुक्ला सहित तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




निघासन। प्रादेशिक संघ के निर्णय के क्रम में विकास खंड निघासन के समस्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने अपनी डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) सामूहिक रूप से एडीओ पंचायत विजय गुप्ता को सौंप दी। इस दौरान सचिवों ने शासन-प्रशासन से लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।


रमियाबेहड़। ग्राम पंचायत अधिकारियों ने सोमवार को ब्लॉक परिसर में मुख्यालय के सामने शांतिपूर्ण आंदोलन के क्रम में सोमवार को खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अजय राना, हिरोष राणा, उपदेश वर्मा, तौसीफ अहमद, स्वाती लोधी, राममिलन समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed