फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Vicious arrested in rape and robbery case

Lakhimpur Kheri News: दुष्कर्म और लूट के मामले में शातिर गिरफ्तार

Fri, 28 Jul 2023 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Vicious arrested in rape and robbery case
महेवागंज/ सुंदरवल। फूलबेहड़ पुलिस ने लूट और दुष्कर्म के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोप है कि बीस दिन पहले वह लखीमपुर से एक महिला को धोखे से फूलबेहड़ ले गया। वहां गन्ने के खेत में दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे मारा कपड़े फाड़ दिये और मोबाइल लूट कर भाग निकला था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने सात जुलाई को अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने बताया कि विवेचना में फोन लोकेशन सहित कई अहम सुराग हाथ लगे। जिससे आरोपी की पहचान हुई।

बुधवार को शारदा नगर मार्ग के कोड़री गांव के पास आरोपी के होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी तमंचा लहराते हुए भागने लगा लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह यादव ने बताया कि शारदा नगर के बेचेपुरवा गांव निवासी रिजवान काफी शातिर है। आरोपी का आपराधिक इतिहास है। इस पर पहले से सदर कोतवाली और धौरहरा में लूट ,चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed