फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Vehicle hits bike youth dies in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri News: वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, साथी घायल

Sat, 06 Jun 2026 12:35 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 06 Jun 2026 12:35 PM IST
सार

लखीमपुर-शारदानगर मार्ग पर शुक्रवार रात किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया।  
 

विज्ञापन
Vehicle hits bike youth dies in Lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा रौली पुल के पास हुआ।

विज्ञापन


शारदानगर के बंजरिया गांव निवासी कमला कान्त पांडेय (35 वर्ष) अपने ससुराल से घर लौट रहे थे। उनके साथ अरुण पांडेय (28 वर्ष) भी बाइक पर थे। रात करीब 9:30 बजे लखीमपुर शारदानगर मार्ग पर रौली पुल के तनाजा गांव के सामने एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कमला कांत पांडेय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अरुण पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


चालक ने नहीं लगाया था हेलमेट 
शारदानगर प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन बनमाली ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ। बनमाली ने कहा कि यदि बाइक चालक ने हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed