{"_id":"69346efbeda1df618e0da0bf","slug":"varenya-selected-in-up-central-zone-under-14-trials-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-162829-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: यूपी सेंट्रल जोन अंडर-14 ट्रायल में वरेण्य का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: यूपी सेंट्रल जोन अंडर-14 ट्रायल में वरेण्य का चयन
Sat, 06 Dec 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
चयनित वरेण्य त्यागी। स्रोत : परिजन
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला राजगढ़ निवासी वरेण्य त्यागी का यूपी क्रिकेट सेंट्रल जोन अंडर-14 के ट्रायल में चयन हुआ है। मात्र 11 साल की उम्र में इस उपलब्धि को हासिल करके वरेण्य ने जिले का नाम रोशन किया है।
वरेण्य खीरी जिले से इस स्तर पर चयनित होने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। पिता ऋषभ ने बताया कि वरेण्य का सफर जिले की अंडर-14 टीम से शुरू हुआ। इसके बाद लखनऊ में हुए मंडल स्तरीय ट्रायल में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने चयनकर्ताओं को अपनी प्रतिभा से प्रभावित किया। बेहतरीन प्रदर्शन के चलते वरेण्य को कानपुर के कमला क्लब ग्राउंड में होने वाले सेंट्रल जोन ट्रायल के लिए चुना गया है, जहां पर प्रदेश के विभिन्न मंडलों से चयनित खिलाड़ी पहुंचेंगे। वरेण्य सिटी मांटेसरी स्कूल के छात्र हैं। उनकी अकादमी के कोच श्याम मोहन श्रीवास्तव ने वरेण्य को इस उपलब्धि पर बधाई दी। दादी सुमन त्यागी व माता अर्चना त्यागी ने वरेण्य को आशीर्वाद दिया। संवाद