{"_id":"6a5d095f1410eac9b0062135","slug":"vanya-arjav-and-shyamak-became-the-best-swimmers-of-the-district-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-180258-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: वान्या, अर्जाव और श्यामक बने जिले के सर्वश्रेष्ठ तैराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: वान्या, अर्जाव और श्यामक बने जिले के सर्वश्रेष्ठ तैराक
Sun, 19 Jul 2026 10:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 19 Jul 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
अपने प्रमाण पत्रों के साथ खुशियां मनाते विजेता खिलाड़ी। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिला स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से दूसरी जिला सब-जूनियर व जूनियर स्विमिंग चैंपियनशिप शहर के द्वारिकापुरी में आयोजित की गई। जिले के विभिन्न क्लबों के तैराकों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बालिका वर्ग में जेनेसिस स्पोर्ट्स क्लब और बालक वर्ग में चिल्ड्रन्स एकेडमी का दबदबा रहा। बालिका वर्ग में वान्या अग्रवाल सर्वश्रेष्ठ तैराक घोषित की गईं, जबकि बालक वर्ग में अर्जाव सिंह तोमर और श्यामक सिंह गौर संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ तैराक चुने गए।
मुख्य अतिथि एसोसिएशन के अध्यक्ष व सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी अमरीश कुमार मिश्रा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि तैराकी युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक क्षमता का विकास करती है। खिलाड़ियों को भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
इस दौरान एसोसिएशन की सचिव आकांक्षा मिश्रा, प्रतियोगिता निदेशक व लक्ष्मण पुरस्कार विजेता हिमांशु तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।