फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   valmiki Jyanti

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिरों में हुई वाल्मीकि रामायण और भजन संध्या

Sun, 01 Nov 2020 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
valmiki Jyanti
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर में पूजा पाठ करते डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह। - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शनिवार को महर्षि वाल्मीकि समेत भगवान राम और हनुमान मंदिरों में वाल्मीकि रामायण का पाठ हुआ। कई मंदिरों में भजन संध्या हुई। शहर में श्री संकट मोचन वीरबाबा हनुमान मंदिर राजापुर, वाल्मीकि मंदिर संकटा देवी और गोटैया बाग में वाल्मीकि मंदिर पर कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

राजापुर स्थित श्रीसंकट मोचन वीर बाबा हनुमान मंदिर में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने विधि विधान से पूजा अर्चना की और दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आचार्य प्रेमकृष्ण शास्त्री ने संगीतमय रामायण पाठ किया। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण में वर्णित प्रसंगों को मानवीय जीवन से जोड़कर देखने का अनुरोध किया और कहा कि जीवन की सफलता के लिए इसे न केवल गंभीरता से अध्ययन करना चाहिए, बल्कि उसके अनुसार जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि से संबंधित मंदिरों, श्री राम व हनुमान मंदिरों पर दीपदान के साथ-साथ अनवरत आठ घंटे, 12 घंटे, 24 घंटे का वाल्मीकि रामायण का पाठ किए जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, जिसके क्रम में वाल्मीकि मंदिर संकटा देवी एवं गोटैयाबाग, मुडिय़ा महंत मंदिर सहित जिले की सभी तहसीलों में व्यापक स्तर पर वाल्मीकि रामायण का पाठ कराया जा रहा है। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद लखीमपुर की अध्यक्ष निरुपमा मौनी बाजपेई, एडीएम अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सदर डॉ एके सिंह, डॉ सतीश कौशल बाजपेई, प्राचार्य डायट डॉ. ओपी गुप्ता, उपायुक्त उद्योग संजय सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ओपी अंजोर, खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग मिश्रा, शिक्षाविद एससी मिश्रा, चकबंदी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम और तहसीलदार ने की पूजा-अर्जना
मितौली में शनिवार को गांव के पश्चिम शारदा नहर के पास स्थित श्री हनुमान मंदिर पर वाल्मीकि रामायण का पाठ हुआ। एसडीएम दिग्विजय सिंह, तहसीलदार अवधेश कुमार, बीडीओ चंदन देव पांडेय ने पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसडीएम ने बताया कि वाल्मीकि जी महान संत होने के साथ त्याग और तपस्या की मूर्ति थे। आचार्य गिरधारी लाल निवासी लोहागढ़ ने भगवान वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण का पाठ किया।
सुंदर कांड, भंडारे के साथ मनाई गई वाल्मीकि जयंती
पलियाकलां। शहर के वाल्मीकि मंदिर पर कोविड-19 को देखते हुए शोभायात्रा न निकालने के साथ ही सुंदर कांड पाठ व पूजा पाठ किया गया। देर शाम भंडारा हुआ। मोहल्ले में झालरों से सजावट की गई थी। कार्यक्रम का आयोजन आदि धर्म समाज आदि भारत समाज की तरफ से वाल्मीकि मंदिर पर किया गया। पूजन का कार्य मंदिर के पुजारी सीताराम ने संपन्न कराए।

मैलानी। नगर पंचायत की ओर से यहां वाल्मीकि मंदिरों में रामायण के सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। नारंग खुड्डी में स्थित वाल्मीकि मंदिर में भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र मिश्रा, शिवगोविंद कुशवाहा, हरि प्रकाश मिश्रा, आशीष अग्रवाल आदि ने सुंदरकांड का पाठ किया। इस मौके पर विधायक अरविंद गिरि, एसडीएम अखिलेश यादव, ईओ बृजेश कुमार सविता के अलावा नगर पंचायत स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed