{"_id":"68a60e0279a09fde060537da","slug":"uttar-pradesh-secondary-teachers-association-dharna-at-dios-office-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-153641-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डीआईओएस कार्यालय पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डीआईओएस कार्यालय पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ धरना
Wed, 20 Aug 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
डीआईओएस विनोद मिश्रा को ज्ञापन सुनाते उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी। संवाद
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक नेतृत्व के आह्वान पर आज जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जिले के शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
शिक्षक संघ ने 31 सूत्री मांगों का ज्ञापन डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा को सौंपा, जिसमें चयन बोर्ड की धारा 12, 18 और 21 को माध्यमिक शिक्षा अधिनियम 1921 में यथावत लागू करने, पुरानी पेंशन बहाली, नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा, तदर्थ शिक्षकों की पुनर्बहाली, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को समान वेतन, ऑफलाइन स्थानांतरण सत्र 2025 की सूची जारी करने और आठवें वेतन आयोग के गठन की मांग शामिल है।
ज्ञापन में नागरिक घोषणा पत्र को जनपद में लागू करने, एनपीएस से ओपीएस में शिक्षकों की धनराशि जीपीएफ में जमा करने, नोशनल इंक्रीमेंट की फाइलें जेडी कार्यालय भेजने, सत्र 2024-25 की जीपीएफ लेखा-पर्ची उपलब्ध कराने और कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने की मांग की गई। डीआईओएस ने इन समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
धरने में जिला संरक्षक अरविंद कुमार वर्मा, जिला अध्यक्ष विशाल वर्मा, जिला मंत्री आशीष कुमार पांडे, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा, वरिष्ठ साथी राम किशोर सैनी, संयुक्त मंत्री दलीप कुमार सिंह और सुनील कुमार मिश्रा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।