फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Uttam, Himanshi and Shoaib selected in state level judo

Lakhimpur Kheri News: प्रदेश स्तरीय जूडो में उत्तम, हिमांशी और शोएब चयनित

Mon, 09 Oct 2023 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Uttam, Himanshi and Shoaib selected in state level judo
लखीमपुर खीरी। मंडलीय माध्यमिक विद्यालयों की जूडो प्रतियोगिता में जिले को सात मेडल मिले हैं। स्वर्ण पदक विजेता दो छात्र व एक छात्रा का चयन प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसका आयोजन अमरोहा में 13 से 16 अक्तूबर तक होगा।
विज्ञापन

लखनऊ के जनता गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित मंडलीय जूडो प्रतियोगिता में अंडर-14 में उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरिया के उत्तम कुमार ने 35 किलोग्राम भार वर्ग में, 66 किलोग्राम भार वर्ग में अजमानी इंटरनेशनल स्कूल के शोएब अहमद एवं बालिका वर्ग में 36 किलोग्राम में आर्यकन्या इंटर कॉलेज की हिमांशी चौधरी ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। मनीष कुमार ने 40 किलोग्राम, शिवम कुमार ने 45 किलोग्राम एवं सरदूल सत्यार्थी ने 50 किलोग्राम में सिल्वर और ऋषभ सिंह ने 30 किलोग्राम भार वर्ग में रजत व जीजीआईसी की छात्रा पूजा देवी ने 48 किलोग्राम में सिल्वर पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा के अनुदेशक जितेंद्र कुमार ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेताओं का चयन प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसका आयोजन 13 से 16 अक्तूबर तक अमरोहा के कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में होगा। इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरिया के शारीरिक शिक्षा के अनुदेशक जितेंद्र कुमार को लखनऊ मंडल का टीम कोच बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed