फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Usha Verma holds the record of winning with maximum 70 percent votes.

Lakhimpur Kheri News: सर्वाधिक 70 फीसदी वोटों से जीतने का रिकॉर्ड ऊषा वर्मा के नाम

Sat, 30 Mar 2024 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Usha Verma holds the record of winning with maximum 70 percent votes.
लखीमपुर खीरी। खीरी लोकसभा सीट से एक मात्र महिला सांसद रहीं ऊषा वर्मा के नाम पर कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। ऊषा वर्मा ने लगातार तीन बार सांसद बनकर हैट्रिक लगाई थी। उनके नाम सर्वाधिक 70 फीसदी वोटों से चुनाव जीतने का भी रिकॉर्ड है। वहीं, अब तक सबसे कम फीसदी वोटों से जीतने वाले भाजपा सांसद गेंदनलाल कनौजिया रहे हैं, जो 1996 में मात्र 25.7 फीसदी वोट पाकर जीते थे।
विज्ञापन

ऊषा वर्मा के पति बालगोविंद वर्मा भी खीरी सीट से तीन बार सांसद रहे थे। 1980 में चुनाव जीते थे, लेकिन शपथ ग्रहण से पहले उनका देहांत हो गया था। इसके बाद 1880 में ही उपचुनाव हुए थे, जिसमें ऊषा वर्मा चुनाव मैदान में उतरीं और 47.8 फीसदी वोट पाकर इस सीट की पहली महिला सांसद बनीं। वर्ष 1984 के चुनाव में अब तक के सर्वाधिक 70.4 फीसदी वोट से चुनाव जीता। वर्ष 1989 में 37.7 फीसदी वोट पाकर सांसद बनी थी। इसके बाद 1991 में भारतीय जनता पार्टी के गेंदनलाल कनौजिया ने इनको हरा दिया था।
विज्ञापन

---------
वर्ष- सांसद का नाम- मतदान फीसदी
1952-रामेश्वर प्रसाद नेवटिया- 26.3
1957-खुशवक्त राय- 45.2
1962- बाल गोविंद वर्मा- 44.9
1967.बाल गोविंद वर्मा- 32.2
1971- बाल गोविंद वर्मा- 67.2
1977- एसबी सिंह- 59.0
1980- बाल गोविंद वर्मा- 47.8 (शपथ ग्रहण से पहले देहांत हो गया था)
1980- ऊषा वर्मा- 47.8 (उप चुनाव)
1984- ऊषा वर्मा- 70.4
1989- ऊषा वर्मा- 37.4
1991- गेंदनलाल कनौजिया-31.7
1996- गेंदनलाल कनौजिया- 25.7
1998- रवि प्रकाश वर्मा- 36.2
1999-रवि प्रकाश वर्मा- 28.2
2004- रवि प्रकाश वर्मा- 31.8
2009- जफर अली नकवी- 26.1
2014- अजय मिश्र टेनी- 37.0
2019- अजय मिश्र टेनी- 53.6
-----------------
खीरी-शाहजहांपुर सीट के पहले सांसद बने थे रामेश्वर प्रसाद
खीरी-शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर सांसद का पहला चुनाव 1952 में हुआ था। पहले सांसद रामेश्वर प्रसाद चुने गए थे। उस दौरान इस सीट का 59.9 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed