{"_id":"653ce488751addcccd0686cf","slug":"upsssc-pet-2023-examination-held-at-16-centers-in-lakhimpur-kheri-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSSSC PET 2023: लखीमपुर खीरी के 16 केंद्रों पर हुई परीक्षा, जानें पेपर को लेकर परीक्षार्थियों ने क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSSSC PET 2023: लखीमपुर खीरी के 16 केंद्रों पर हुई परीक्षा, जानें पेपर को लेकर परीक्षार्थियों ने क्या कहा
Sat, 28 Oct 2023 04:17 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 28 Oct 2023 04:17 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी में शनिवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 16 केंद्रों पर आयोजित हुई। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई है।
विज्ञापन
पीईटी परीक्षार्थी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी में शनिवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) पहले दिन 16 केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। नकलविहीन परीक्षा को लेकर निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए। परीक्षार्थियों की जामा तलाशी के बाद ही उन्हें केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान कोई नकलची के पकड़े जाने की खबर नहीं मिली।
विज्ञापन
सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने शहर के तमाम परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को दिशा-निर्दश दिए। पहली पाली में 7224 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली की परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों का कहना था कि इस बार गणित के सवालों ने उलझाए रखा। बाकी परीक्षा के परिणाम आने के बाद ही हकीकत पता चलेगी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर के अरविंद यादव ने बताया कि प्रश्नपत्र सामान्य था। गणित के प्रश्न कुछ कठिन थे। अबरार अहमद ने बताया कि इतिहास, रीजनिंग और सामान्य ज्ञान के प्रश्न अधिक थे। अब परीक्षा परिणाम का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन