{"_id":"66049709e0816cddb10e41a4","slug":"uproar-vandalism-in-private-hospital-over-womans-death-after-operation-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-116746-2024-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: प्रसव के बाद महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने निजी अस्पताल में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: प्रसव के बाद महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने निजी अस्पताल में की तोड़फोड़
Thu, 28 Mar 2024 03:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 03:41 PM IST
सार
पलियाकलां के एक निजी अस्पताल में बुधवार को ऑपरेशन से एक बच्ची को जन्म देने के बाद महिला की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
अस्पताल में महिला के शव के पास खड़ी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के पलियाकलां में दुधवा मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से एक बच्ची को जन्म देने के बाद महिला की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों व भीड़ ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। दरवाजे समेत अन्य चीजें तोड़ दीं। भीड़ का आक्रोश देख अस्पताल का स्टाफ मौके से भाग गया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित कर परिजनों से जानकारी हासिल की। इस बीच सीएचसी अधीक्षक भी पहुंच गए और अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी भेजा। इसके बाद अस्पताल सील कर दिया गया। लापरवाही में यह अस्पताल तीसरी बार सील हुआ है।
विज्ञापन
मोहल्ला रंगरेजान प्रथम निवासी मनोज कुमार ने बताया कि पत्नी सुलोचना उर्फ सुनैना गर्भवती थी। मंगलवार देर रात करीब एक बजे प्रसव पीड़ा होने पर उसकी हालत खराब हुई तो वह उसे लेकर दुधवा रोड स्थित सेवा अस्पताल पहुंचे। यहां बड़ा ऑपरेशन होने की बात कहते हुए उसे भर्ती कर लिया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन शुरू दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि ऑपरेशन से पहले व बाद में मरीज से मिलने नहीं दिया गया और गलत इलाज व लापरवाही की गई, जिसमें एक बच्ची का तो जन्म हुआ, लेकिन सुलोचना की हालत खराब होने के बाद अस्पताल वालों ने बाहर ले जाने के लिए कहा। अस्पताल में ही पत्नी की मौत हो गई। जब परिजनों को सूचना मिली तो वह भड़क गए। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ अस्पताल में जुट गई। पिटाई के डर से स्टाफ भी मौके से भाग गया। भीड़ ने अस्पताल के अंदर दरवाजा व शीशा आदि तोड़ डाले।
परिजनों ने दी तहरीर
सूचना पर कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और लोगों को शांत कराया। बेवजह खड़े लोगों को वहां से हटाया। परिजनों ने अस्पताल संचालकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को सौंपी है। उधर, सीएचसी अधीक्षक डॉ. भरत सिंह व काउंसलर अंकित दीक्षित मौके पर पहुंचे और अस्पताल में भर्ती अन्य चार मरीजों को एंबुलेंस की मदद से पलिया सीएचसी भेजा।
अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले भी सील हो चुका है अस्पताल
जिस अस्पताल में यह घटना हुई, वह अस्पताल पहले से ही चर्चाओं में रहा है। इससे पहले यही अस्पताल किसी अन्य जगह पर चल रहा था, वहां भी एक मरीज की मौत हो गई थी। इसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया था। इसके बाद अस्पताल वहां से शिफ्ट होकर दुधवा रोड पर एडमांटन स्कूल के पास खुला। यहां पर भी एक बार यह सील किया गया। अब यह अस्पताल तीसरी बार सील किया गया है। सूत्रों की मानें तो लगातार सील होने के बावजूद अधिकारियों की मिलीभगत से अस्पताल दूसरी जगह शिफ्ट करके पुन: खुल जाता है और मरीजों को जान गंवानी पड़ती है।
पलिया के सीएचसी अधीक्षक डॉ. भरत सिंह ने कहा कि सूचना मिलने के बाद मौके पर गए थे। अस्पताल को सील कर दिया गया है। अस्पताल में तीन महिला व एक पुरुष मरीज भर्ती थे, जिन्हें एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।