फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kanwariyas vandalized car and beaten to people after Dak Kanwad got damaged in Lakhimpur kheri

UP: लखीमपुर खीरी में कार की टक्कर से डाक कांवड़ हुई खंडित, कांवड़ियों ने की तोड़फोड़, चालक को पीटा

Tue, 05 Aug 2025 01:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 05 Aug 2025 01:31 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र में सोमवार को कार की टक्कर लगने से डाक कांवड़ खंडित हो गई, जिससे गुस्साए कांवड़ियों ने कार सवारों की पिटाई कर दी। कार में भी तोड़फोड़ कर दी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Kanwariyas vandalized car and beaten to people after Dak Kanwad got damaged in Lakhimpur kheri
कांवड़ियों ने कार सवारों को पीटा, तोड़फोड़ की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र के गांव लखाही में सोमवार को कांवड़ यात्रा के दौरान उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब एक कार से डाक कांवड़ को टक्कर लग गई। इससे कांवड़ खंडित हो गई। आक्रोशित कांवड़ियों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। कार में सवार लोगों की पिटाई कर दी। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


तिकुनिया क्षेत्र से डाक कांवड़ियों का जत्था जल लेकर जंगलीनाथ मंदिर की ओर जा रहा था। इसी दौरान दिल्ली नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर कांवड़ियों की कतार में जा घुसी और डाक कांवड़ से टकरा गई। टक्कर से डाक कांवड़ खंडित हो गई। घटना के बाद कांवड़ियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कार को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने स्थिति पर पाया काबू 
कांवड़ियों ने लाठी-डंडों से कार में तोड़फोड़ कर दी और कार सवारों के साथ मारपीट की। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। तनाव को देखते हुए गांव और मंदिर परिसर के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ुआ कोतवाली प्रभारी विवेक उपाध्याय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सुरक्षा की दृष्टि से इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। तहरीर प्राप्त होते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed