फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Uproar during Dhamma Katha, 10 injured

लखीमपुर खीरी: धम्म कथा के दौरान बवाल, दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष

Sun, 12 Feb 2023 05:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 12 Feb 2023 05:15 AM IST
विज्ञापन
Uproar during Dhamma Katha, 10 injured
मितौली। थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में धम्म कथा के दौरान दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि कथा में देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की गई। संघर्ष में एक महिला समेत दोनों पक्ष के 10 लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। तीन लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मितौली की ग्राम पंचायत ओड़हरा के मजरा गांव हरिहरपुर में ग्रामीण विनोद कुमार ने सात फरवरी से 11 फरवरी तक धम्म कथा का आयोजन किया था। कथा के अंतिम दिन शनिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि कथा के दौरान हिंदू देवी-देवताओं पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली टिप्पणी की गई। इससे गांव के लोग भड़क गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मितौली भेजा।
विज्ञापन

मारपीट में एक पक्ष के विनोद, संतोष कुमार, राम भरोसे, सुशील कुमार, जयलाल, बिजनेस, पप्पू को गंभीर चोटें आईं है। दूसरे पक्ष के रामप्रताप, ऋषि कुमार, शिव देवी को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही इंसपेक्टर मितौली आलोक कुमार धीमान सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया और हालात को काबू में किया। विनोद, सुशील और जयलाल की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कथा में पुलिस होती तो न होता विवाद
मितौली। आयोजक विनोद कुमार ने बताया कि कथा के लिए उन्होंने एसडीएम मितौली से अनुमति ली थी। अंतिम दिन शाम सात बजे तक की अनुमति थी। आरोप है कि इसके बावजूद मौके पर पुलिस नहीं पहुंची थी। विवाद के दौरान अगर पुलिस होती तो मामला इतना न बढ़ता। पुलिस न होने की वजह से विवाद अधिक बढ़ गया और 10 लोग घायल हो गए।

धार्मिक भावना आहत होने की पुलिस से की गई थी शिकायत
मितौली के हरिहरपुर गांव में हुए विवाद में दूसरे पक्ष का आरोप है कि धम्म कथा के दौरान हिंदू देवी देवताओं पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली टिप्पणी की गई। अभद्र टिप्पणी को लेकर कुछ लोगों ने मितौली थाना क्षेत्र की मढि़या बाजार चौकी पर एक दिन पहले शिकायत भी की थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया था लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया। शनिवार को जब दिन में फिर से कथा शुरू हुई तो मामला भड़क गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हो गई।

धम्म कथा कथा के दौरान दो पक्षों में मारपीट हुई है। गांव में हालात सामान्य है। फोर्स तैनात कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। घायलों को इलाज के लिए मितौली सीएचसी और जिला अस्पताल भेजा गया है।
-राजेंद्र प्रसाद, सीओ मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed