{"_id":"6a1f1b75b6b83c357c070448","slug":"uproar-at-petrol-pump-over-allegations-of-adulteration-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-176593-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पेट्रोल पंप पर घटतौली के आरोप पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पेट्रोल पंप पर घटतौली के आरोप पर हंगामा
Tue, 02 Jun 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
मौर्य फिलिंग स्टेशन पर कर्मचारियों और वाहन स्वामी के बीच होती कहासुनी। स्रोत : वीडियो ग्रैब
रमियाबेहड़। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मौर्या फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल भरवाने के दौरान घटतौली का आरोप लगाकर एक ग्राहक ने हंगामा किया। मामले को लेकर वाहन स्वामी ने संबंधित अधिकारियों से जांच की मांग की है।
जोधापुरवा निवासी वीरेंद्र वर्मा के अनुसार, वह अपनी कार में पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। उनका कहना है कि कार की पेट्रोल टंकी की क्षमता 37 लीटर है और उसमें पहले से करीब सात लीटर पेट्रोल मौजूद था। इसके बावजूद कर्मचारियों ने 41 लीटर से अधिक पेट्रोल भरने का बिल बना दिया। उन्होंने इसे गंभीर अनियमितता बताते हुए जांच की मांग की है।
मौर्या फिलिंग स्टेशन के प्रोपराइटर धनीराम मौर्य ने आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि वाहन में 41.73 लीटर पेट्रोल भरा गया और कर्मचारियों ने मीटर शून्य दिखाकर ही पेट्रोल डाला था। उन्होंने आरोप लगाया कि भुगतान को लेकर विवाद के दौरान वाहन स्वामी ने अभद्रता की और कुछ लोगों को बुला लिया, जिसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल की नाप कराई जाएगी।
विज्ञापन
सप्लाई इंस्पेक्टर धौरहरा रमेश वर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।