{"_id":"648cb26f3ae952004b016a84","slug":"uproar-after-the-death-of-a-pregnant-woman-in-womens-hospital-lakhimpur-news-c-4-1-183748-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: महिला अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: महिला अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद हंगामा
विज्ञापन
महिला की मौत पर रोते परिजन
लखीमपुर खीरी। महिला अस्पताल में शुक्रवार को प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। परिजनों ने डाक्टर और स्टाफ पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया। हंगामे की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन नहीं माने। हालांकि कुछ घंटे बाद परिजन शव लेकर चले गए।
खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम ठकुरनपुरवा निवासी अभिषेक अपनी 30 वर्षीय पत्नी सुनीता को लेकर महिला अस्पताल पहुंचा था, जहां पर प्रसूता को डिलीवरी के लिए भर्ती किया गया था। दोपहर करीब दो बजे डॉ. सुषमा ने सुनीता का ऑपरेशन किया। इस दौरान प्रसूता ने एक बच्ची को जन्म दिया। बताते हैं कि रात से ही प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी थी। खांसी सहित अन्य कई परेशानियां दिखने पर परिजनों ने मौजूदा स्टाफ को अवगत कराया, जिस पर कर्मचारियों ने दवा भी दी।
शुक्रवार की सुबह एक बार फिर से प्रसूता की हालत बिगड़ी, डॉक्टर देखने आते इससे पहले ही प्रसूता ने दम तोड़ दिया। प्रसूता की मौत की खबर मिलने के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और अस्पताल परिसर में हंगामा काटने लगे। परिजनों का आरोप था कि डाक्टर और मौजूदा स्टाफ ने इलाज में लापरवाही बरती, जिससे प्रसूता की मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, हंगामे की जानकारी होने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन डाक्टरों और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर डटे रहे। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद आखिरकार परिजन शांत हुए और किसी भी तरह की कार्रवाई न करने की बात कहते हुए शव को लेकर चले गए।
ऑपरेशन के नाम पर रुपये मांगने का आरोप
महिला अस्पताल में हंगामे के दौरान प्रसूता के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर आपरेशन के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगाया है। जबकि डाक्टरों ने ऐसी किसी भी मांग से साफ इन्कार कर दिया। सीएमएस डॉ. ज्योति मेहरोत्रा ने बताया कि आपरेशन निशुल्क है, यदि कोई पैसा मांगता है तो वह हमसे शिकायत कर सकता है। निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।
मौत के पीछे क्या कारण रहा है, इसका पता लगाने के लिए परिजनों को पोस्टमार्टम कराने की बात कही गई थी लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव लेकर चले गए। फिलहाल मरीज के इलाज में किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं हुई है।
डॉ.. ज्योति मेहरोत्रा, सीएमएस महिला अस्पताल