फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   UP: There was no cancer, chemotherapy was done... fine of 4.50 lakhs

UP : कैंसर था नहीं, कर दी कीमोथेरेपी... KGMU की प्रोफेसर पर 4.50 लाख का जुर्माना, 15 साल पुराना है मामला

Sun, 06 Aug 2023 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 06 Aug 2023 05:52 AM IST
सार

धनराशि पर सात प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज भी देना होगा। साथ ही 50 हजार रुपये का अतिरिक्त अर्थदंड लगाया गया है।

विज्ञापन
UP: There was no cancer, chemotherapy was done... fine of 4.50 lakhs
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में उपभोक्ता अदालत ने गलत इलाज के 15 साल पुराने मामले में लखनऊ मेडिकल कॉलेज के रेडियोथेरेपी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर सीमा गुप्ता पर 4.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। धनराशि पर सात प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज भी देना होगा। साथ ही 50 हजार रुपये का अतिरिक्त अर्थदंड लगाया गया है।

विज्ञापन


अस्पताल रोड की रहने वाली रानी गुप्ता ने वर्ष 2008 में उपभोक्ता अदालत में एक वाद दायर किया था। बताया कि छाती में गांठ महसूस होने पर आयुष नर्सिंग होम में इलाज कराया। डॉक्टर की सलाह पर 28 सितंबर 2007 को लखनऊ के डॉ. चारू डायग्नोस्टिक सेंटर पर एफएनएसी (फाइन नीडल एस्पिरेशन साइटोलॉजी) जांच कराई। रिपोर्ट में ट्यूमर बताया गया। इसके बाद वापस लखीमपुर में 15 नवंबर को नर्सिंग होम के डॉ. आनंद मिश्रा ने उसका ऑपरेशन किया।
विज्ञापन


नर्सिंग होम की तरफ से ऑपरेशन के बाद गिल्ट को परीक्षण के लिए डायग्नोस्टिक सेंटर भेजा गया। दोबारा रिपोर्ट आने पर उसे आयुष नर्सिंग होम के डॉक्टर ने किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज जाने की सलाह दी। मेडिकल कालेज में पंजीकरण के बाद उसे रेडियोथेरेपी विभाग की प्रोफेसर सीमा गुप्ता के पास भेज दिया गया। आरोप है कि डॉ. सीमा गुप्ता ने कीमोथेरेपी की बात कही और मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में कीमोथेरेपी की गई। बाद में किसी डॉक्टर की सलाह पर वह मुंबई के एक डॉक्टर के पास भी चली गईं। वहां के मालेगांव स्थित प्रिंस एलाई खान अस्पताल में डॉक्टर एसए प्रधान से सलाह ली। स्लाइड और ब्लॉक का डॉ. मीना एस देसाई से परीक्षण कराया। वहां जांच के बाद बताया गया कि उन्हें कैंसर नहीं है। अब तक उनका बिना जांच के ही गलत इलाज किया गया।

गलत इलाज और कीमोथेरेपी से झड़ गए बाल
पीड़िता ने बताया कि गलत इलाज और कीमोथेरेपी की वजह से उनके बाल झड़ गए। आंखों की रोशनी और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो गई। कई अन्य समस्याएं भी झेलनी पड़ रही हैं। इसके बाद पीड़िता रानी गुप्ता ने क्षतिपूर्ति और अतिरिक्त मुकदमा किया। 

उधर, 15 साल पुराने मामले में जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष शिव मणि शुक्ल, सदस्य जूही कुद्दूसी और डॉ. आलोक कुमार शर्मा ने साक्ष्य और पक्षकारों का तर्क सुनने के बाद केजीएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सीमा गुप्ता को आदेश दिया कि वह रानी गुप्ता को क्षतिपूर्ति के रूप में 4.50 लाख रुपये दें। इस धनराशि पर वाद दायर करने की तारीख से अंतिम भुगतान तक सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी लगेगा। साथ ही 50 हजार रुपये अतिरिक्त मुआवजा भी दें। 


आयुष नर्सिंग होम की तरफ से अदालत को बताया गया कि उनके पास पीड़िता गिल्ट के इलाज ले लिए आई थी, जिसका ऑपरेशन कर दिया गया था। इसके बाद इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed