{"_id":"673248cadc4e0d829406f69e","slug":"up-board-now-you-can-see-half-yearly-exam-marks-online-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-132987-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : अब ऑनलाइन देख सकेंगे अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : अब ऑनलाइन देख सकेंगे अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड विद्यार्थियों को अब एक नई सुविधा देने जा रहा है। अब विद्यार्थी कक्षा नौ और 11 की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के अंक भी ऑनलाइन वेबसाइट पर देख सकेंगे।
कक्षा नौ और 11 में होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के अंक अब यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। इसे लेकर बोर्ड के अपर सचिव प्रशासन सरदार सिंह ने डीआईओएस को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है। साथ ही जानकारी निर्धारित प्रारूप पर एक सप्ताह के अंदर भेजने का निर्देश दिया है।
डीआईओएस ने बताया कि सत्र की शुरुआत में ही पढ़ाई के लिए माहवार पाठ्यक्रम निर्धारित कर दिया गया था। इसके अनुसार ही पाठ्यक्रम को पूरा कराया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, बोर्ड की योजना छात्र-छात्राओं के लिए काफी लाभदायक होगी।
विज्ञापन
विद्यार्थी अपने अंक आसानी से देख सकेंगे। पहले अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के अंकों का रिजल्ट कार्ड दिया जाता था, लेकिन अब यह कागजी प्रक्रिया बंद हो जाएगी। संवाद