फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   up board exam

शांति पूर्ण वातावरण में शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएं

Thu, 19 Feb 2015 07:52 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 19 Feb 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
up board exam
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गईं। परीक्षा के पहले दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल हिंदी और इंटर सैन्य विज्ञान की तथा दूसरी पाली में इंटर हिंदी की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल के 5,604 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के प्रथम दिन विभिन्न क्षेत्राें के एसडीएम और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परीक्षा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह 7.30 बजे से हाईस्कूल सामान्य हिंदी और प्रारंभिक हिंदी तथा इंटर सैन्य विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें हाईस्कूल के सामान्य हिंदी के पंजीकृत 51083 परीक्षार्थियों में 45,481 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि इसमें 5,602 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसके अलावा हाईस्कूल की ही प्रारंभिक हिंदी में पंजीकृत 4 परीक्षार्थियों में 3 ने परीक्षा दी, जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। इसके अलावा सुबह में इंटर की सैन्य विज्ञान की परीक्षा में एक पंजीकृत परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। परीक्षा के पहले दिन ही सुबह की पाली में कुल 5604 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम दिन सभी क्षेत्रों में जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार, बीएसए डॉ.ओपी राय के अलावा सचल दस्तों ने परीक्षा का निरीक्षण किया। पहले दिन कहीं कोई विशेष गड़बड़ी नहीं मिली है जिले भर में परीक्षाएं शांति पूर्ण वातावरण में हुई हैं। शाम की पाली में इंटर सामान्य हिंदी और प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में कोई नकलची नही पकड़ा गया है। दूसरी पाली के अनुपस्थित रहने वाले परीक्षार्थियों की सूचना देर शाम तक कंट्रोल रूम को प्राप्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


नकल करते पकड़ी गई छात्रा
बोर्ड परीक्षाओं के पहले दिन नालंदा पब्लिक शिक्षण संस्थान मछेछा में सुबह की पाली में हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान डायट प्राचार्य के सचल दस्ते ने एक छात्रा को अनुचित साधन सहित पकड़ लिया। सचल दस्ते ने छात्रा की कापी सील कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षार्थियों ने कहा आसान था प्रश्नपत्र  
परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर परीक्षा का उत्साह साफ देखने को मिला। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के परीक्षाकक्ष से बाहर निकलने के बाद छात्राओं ने अपने प्रश्नपत्रों का मिलान किया। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान था तैयारी के हिसाब से ही प्रश्न आए हैं। इसमें उन्हें अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है।


सुरक्षा के नाम पर हुई औपचारिकता
बोर्ड परीक्षाओं की सुरक्षा के लिए बैठकों में व्यापक तैयारी की बात हुई लेकिन परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में औपचारिकता ही दिखी। शहर में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के गेट पर सुरक्षा के नाम पर मात्र एक महिला होमगार्ड गेट पर मिली। बालिकाओं के इन विद्यालयों में महिला सिपाही तक की तैनाती नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed