फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   up board exam

मौखिक और प्रायोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां तय

Thu, 19 Feb 2015 06:01 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 19 Feb 2015 06:01 PM IST
विज्ञापन
up board exam
युवराजदत्त महाविद्यालय और भगवान दीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमए हिंदी और इतिहास तथा और बीए/बीएससी की मौखिक और प्रायोगिक परीक्षा की तिथियां तय हो गई हैं। प्राचार्यों ने परीक्षा में विद्यार्थियों को मौजूद होने को कहा है।
विज्ञापन

युवराजदत्त महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने बताया कि एमए (द्वितीय वर्ष) हिंदी की मौखिकी परीक्षा 24 फरवरी को सुबह आठ बजे से हिंदी विभाग में शुरू होगी। एमए (द्वितीय वर्ष) एमए इतिहास (द्वितीय वर्ष) की मौखिक परीक्षा 24 फरवरी को सुबह 10 बजे से इतिहास विभाग में शुरू होगी। उन्होेंने विद्यार्थियों से कहा है कि विद्यार्थी महाविद्यालय का परिचयपत्र और एमए प्रथम वर्ष की अंक तालिका और अदेय प्रमाणपत्र अपने साथ लेकर परीक्षा के लिए उपस्थित हों। इस मौके पर सभी परीक्षार्थियों की सामूहिक फोटोग्राफी भी होगी। परीक्षा छूटने की स्थिति में किसी भी स्थिति में दोबारा मौखिक परीक्षा नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सत्र 1014-15 के बीए/बीएससी (तृतीय वर्ष) गणित विषय के भूतपूर्व परीक्षार्थियों की मौखिकी परीक्षा 27 फरवरी को सुबह 10 बजे से महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर होगी। इसमें युवराजदत्त महाविद्यालय, गुरु हरिकिशन महाविद्यालय गोला, बाबू रामेश्वर दयाल डिग्री कालेज सरैंया, आरएमपी पीजी कॉलेज सीतापुर, शिवाजी विद्यापीठ महाविद्यालय लहरपुर, मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट आफ ह्यूमेन सांइस एंड टेक्नालॉजी महमूदाबाद, स्वामी दयाशंकर पटेल महाविद्यालय गाजीपुर, महोली, सीतापुर के विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा 22 और 23 फरवरी को महाविद्यालय में होंगी। प्राचार्य डॉ. निरुपमा अशोक ने बताया कि सभी संस्थागत/भूतपूर्व छात्राएं विभागाध्यक्ष डॉ. मनोरमा सिन्हा से संपर्क कर समय से परीक्षा में मौजूद रहें। यदि कोई छात्रा परीक्षा में शामिल नहीं होगी तो उसे अनुपस्थित दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed