फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   UP Board: 732 answer sheets checked on the first day

यूपी बोर्ड : पहले दिन जांची गई 732 उत्तर पुस्तिकाएं

Sun, 24 Apr 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 732 answer sheets checked on the first day
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार से शुरू हो गया। पहले दिन 732 कॉपियां जांची गईं। इंटरमीडिएट के लिए जीजीआईसी और हाईस्कूल की कॉपियां जांचने के लिए जीआईसी और गांधी विद्यालय को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए मूल्यांकन में कॉपी जांचने के दौरान अच्छी लिखावट होने पर एक अंक अतिरिक्त छात्रों को मिलेगा।
विज्ञापन

साथ ही प्रश्नपत्र में निर्धारित पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए प्रश्नों का उत्तर गलत होने पर भी नंबर पूरे मिलेंगे। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मंडल डॉ. दिनेश जायसवाल ने बताया की मूल्यांकन संबंधी समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कॉपी जांचने के लिए बोर्ड की ओर से जारी निर्देश भी परीक्षकों को भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की इस बार मूल्यांकन में सुंदर और स्पष्ट लिखावट पर अभ्यर्थियों को एक अंक अतिरिक्त दिया जाए। इसके बारे में परीक्षकों को उत्तर पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ पर प्राप्तांक में गुड हैंडराइटिंग यानी जीएचडब्लू लिखते हुए एक अंक प्रदान कर लिखना होगा। डॉ. दिनेश जायसवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए कोर्स से 30% पाठ्यक्रम कम कर दिया गया था लेकिन परीक्षा के दौरान उस पाठ्यक्रम से भी प्रश्न पूछ लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में यदि छात्र ने उन प्रश्नों को हल करने का प्रयास किया है या फिर नहीं किया है, इन दोनों स्थिति में छात्र को उस प्रश्न के पूरे अंक मिलेंगे। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज में करीब 500 और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 232 कॉपियां जांची गई। जबकि गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में एक भी कॉपी नहीं जांची गई। उन्होंने बताया कि 1117 के सापेक्ष पहले दिन 821 परीक्षकों ने ज्वाइनिंग की। डीआईओएस ने मूल्यांकन केंद्र के प्रधानाचार्यों को साफ सफाई, पेयजल एव प्रकाश की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
मूल्यांकन के लिए आईं उत्तर पुस्तिकाएं
हाईस्कूल मूल्यांकन केंद्र
गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज- 65524
लगाए गए परीक्षक - 374
उप प्रधान परीक्षक-42
........................
राजकीय इंटर कॉलेज- 79702
लगाए गए परीक्षक- 340
उप प्रधान परीक्षक-36
======
इंटरीमीडिएट मूल्यांकन केंद्र
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज-1,70,597
लगाए गए परीक्षक- 403
उप प्रधान परीक्षक-54
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed