फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   UP Board: 132 colleges became examination centers, objections sought till 13

यूपी बोर्ड: 132 कॉलेज बने परीक्षा केन्द्र, 13 तक मांगी आपत्तियां

Wed, 12 Jan 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 132 colleges became examination centers, objections sought till 13
लखीमपुर खीरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले के 132 कॉलेजों की सूची जारी की है। इसमें सात राजकीय, 39 सहायता प्राप्त सहित 86 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। बोर्ड ने सूची को विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। बोर्ड ने इन पर आपत्तियां मांगी हैं। इसके बाद बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इसमें जिले के 132 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हालांकि यह सूची अभी संभावित है। बोर्ड ने प्रस्तावित परीक्षा केंद्र के संबंध में आपत्तियां, शिकायत एवं प्रत्यावेदन मांगे गए हैं। इसकी अंतिम तिथि 13 जनवरी है। इसके बाद बोर्ड की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए व्यवस्थाओं का सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद अनंतिम सूची विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed