{"_id":"5a58b5924f1c1be9408b4647","slug":"unsuccessful-attempt-of-atm-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ की दुकान में सेंध, एटीएम लूटने का प्रयास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ की दुकान में सेंध, एटीएम लूटने का प्रयास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 12 Jan 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
bank
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के बरगावां रोड पर गुरुवार की रात चोर एक सराफ की दुकान में नकब लगाकर आठ हजार की नकदी चोरी कर ले गए। वहीं रात में ही कस्बे की जिला सहकारी बैंक शाखा के मेन गेट का ताला तोड़कर बैंक परिसर में घुस गए। वहां लगे एटीएम को तोड़कर नकदी लूटन का असफल प्रयास किया। एक ही रात में हुई दो वारदातों से जहां पुलिस की सक्रियता की पोल खुल गई। वहीं कस्बे के लोग दहशत में आ गए हैं। कस्बा निवासी गुरमीत गुप्ता की बरगावां मार्ग पर सराफ की दुकान है। गुरुवार की रात लगभग एक बजे चोरों ने दुकान की पिछली दीवार में नकब लगा दी और अंदर घुस गए। चोर वहां से आठ हजार की नकदी चुरा ले गए। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब दुकान स्वामी गुरमीत गुप्ता दुकान खोलने पहुंचे। दुकान का शटर खोलते ही उनकी नजर नकब पर पड़ी। चोरी की जानकारी होते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया और कई व्यापारी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने बताया कि चोर दुकान में रखी आठ हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए हैं।
दूसरी वारदात औरंगाबाद मार्ग पर स्थित जिला सहकारी बैंक शाखा में हुई। गुरुवार रात बदमाशों ने ब्रांच के मेन गेट का ताला तोड़ दिया। बाहर लगे लोहे के चैनल को लोहे की रॉड से फैला कर एटीएम के अंदर घुस गए। चोरों ने एटीएम को तोड़कर नकदी चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई। शाखा प्रबंधक की सूचना पर सीओ मितौली प्रदीप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोरों की छेड़छाड़ से एटीएम में तकनीकी कमी आने से खराब हो गया है। इस पर सीओ ने एटीएम को कपड़े से ढकवा कर चैनल बंद करवा दिया।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई दो युवकों की तस्वीर
पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो उसमें दो लोग चैनल को लोहे की रॉड से फैलाकर घुसते हुए दिख रहे हैं। दोनों युवकों का शरीर पूरी तरह से ढका हुआ है। फुटेज साफ न आने से पुलिस की दिक्कतें बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन
मैं सुबह जब आया तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। एटीएम का चैनल भी फैला हुआ था। मशीन पर छेड़छाड़ के निशान थे। हालांकि एटीएम में कैश नहीं था।
सुशील शुक्ला, शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक शाखा मैगलगंज
गुरुवार की रात दो वारदातें हुईं हैं। दोनों की तहरीर मिली है। एटीएम से रुपये चोरी होेने का सिर्फ प्रयास हुआ है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर मामले की जांच की जा रही है। कस्बे में गश्त बढ़ाने के निर्देश इंस्पेक्टर को दिए गए हैं।
प्रदीप सिंह, सीओ मितौली