{"_id":"57794d894f1c1b090c7f9c3a","slug":"unknown-vehicle-collision-the-bike-rider-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी समिति मे आए पिता से मिलने आ रहा था युवक
पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर हुई दुर्घटना
पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर राजापुर और एलआरपी चौराहा के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से थाना फरधान के गांव लहसुरियापुरवा निवासी जगतपाल के 21 वर्षीय पुत्र संदीप वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने पिता के पास मंडी समिति बाइक से आ रहा था। हादसे की खबर से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
गांव लहसुरियापुरवा निवासी जगतपाल रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर राजापुर मंडी आए थे। सुबह उनका पुत्र संदीप वर्मा बाइक से उनसे मिलने मंडी आ रहा था। राजापुर-एलआरपी चौराहा के बीच में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मौत होने की सूचना जब उसके परिवार वालों को पुलिस ने दी तो घर में कोहराम मच गया। रोते-विलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतक दो भाईयों में बड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।