फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Unknown vehicle collision, car rider injured

अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार वन दरोगा घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle collision, car rider injured
लखीमपुर खीरी। सिसैया-धौरहरा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने वनदरोगा की कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई कि कार खंती में जाकर पलट गई। हादसे में वन दरोगा घायल हो गए। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धौरहरा वन रेंज में तैनात वन दरोगा ऋषभ प्रताप सिंह अपनी वीट ड्यूटी से वापस रविवार रात रेंज आफिस धौरहरा आ रहे थे। सिसैया धौरहरा मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वन दरोगा की कार सड़क किनारे खंती में जा गिरी। कार में सवार वन दरोगा ऋषभ प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल वन दरोगा को सीएचसी भेजा जहां से डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि किस वाहन ने टक्कर मारी है। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed