{"_id":"60e0b75e8ebc3e9ead72b40d","slug":"university-s-vc-and-yd-college-principal-s-effigy-burnt-lakhimpur-news-bly4518586105","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी के वीसी एवं वाईडी कॉलेज प्राचार्य का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी के वीसी एवं वाईडी कॉलेज प्राचार्य का पुतला फूंका
विज्ञापन
कॉलेज में अव्यवस्था और अवैध वसूली को लेकर जताई नाराजगी
लखीमपुर खीरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने कानपुर विश्वविद्यालय के वीसी और युवराज दत्त महाविद्यालय के प्राचार्य की नीतियों का विरोध करते हुए उनका पुतला जलाया।
जिला संयोजक संकल्प शुक्ला के नेतृत्व में परिषद के कार्यकर्ता शनिवार को सदर चौराहे पर एकत्र हुए। पदाधिकारियों ने कहा कि कॉलेज प्रशासन की मनमानी के चलते छात्र परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज की लाइब्रेरी में न तो किताबें हैं और न ही लैब ही दुरुस्त है। इससे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद कॉलेज प्रशासन एवं विश्वविद्यालय के वीसी का विरोध जताते हुए नारेबाजी कर उनका पुतला जलाया।
इस दौरान जिला संगठन मंत्री अजय प्रताप शुक्ला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धैर्य कुमार, जिला संयोजक संकल्प शुक्ला, अमन गुप्ता, हिमालय मिश्रा, हर्ष, अरुण शाह, अनिरुद्ध तिवारी, आकाश अवस्थी, पार्थ, दिव्यांश, सुशील, सुमित, जीतू, विनीत, अवनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये हैं प्रमुख मुद्दे
1. छात्रों की छात्रवृत्ति न आना
2. मुख्य परीक्षा के बाद छात्रों से अंक सुधार का अधिकार छीन लेना
3. मौजूदा सत्र में बैक पेपर के नाम पर 500 से 700 की वसूली करना और बैक पेपर भी ना कराना
4. छात्र संघ चुनाव बंद होने के बावजूद चुनाव शुल्क लिया जाना।
5. हर साल लाइब्रेरी शुल्क लेकर भी 2012 से नई किताबें न मंगवाना।
6. महाविद्यालय में छात्रों के लिए मूलभूत सुविधाएं न होना।
7. प्रमुख विषयों के शिक्षक न होना।
8. कॉलेज की भूमि को एक निजी संस्थान को किराए पर देना।