फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Unimpliment

शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी देने के लिए आज से ब्लॉकों में लगेंगे शिविर

Mon, 22 Mar 2021 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Unimpliment
Unimpliment
लखीमपुर खीरी। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनपद के सभी 15 ब्लॉकों में रोजगार मेला (शिविर) सोमवार से लगाया जाएगा। इसमें भारत सुरक्षा दस्ता परिषद दिल्ली और एसएससी इंडिया लिमिटेड लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 (प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसीज रेगुलेशन) के तहत बेरोजगार नवयुवकों को सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 65 वर्ष की उम्र तक स्थायी रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी रत्नेश चंद्र ने बताया कि सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर पदों पर शिक्षित नवयुवकों की भर्ती प्रक्रिया ब्लॉक स्तर पर कराई जाएगी। 22 मार्च 2021 को ब्लॉक बेहजम, मितौली, पसगवां, नकहा, फूलबेहड़ परिसर में सुबह 10 बजे से भर्ती के लिए परीक्षा कराई जाएगी। 23 मार्च 2021 को ब्लॉक बांकेगंज, बिजुआ, गोला, रमियाबेहड़, मोहम्मदी परिसर में शिविर लगाया जाएगा। 24 मार्च 2021 को ब्लॉक निघासन, पलिया, लखीमपुर परिसर में भर्ती प्रक्रिया होगी। क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ के भर्ती अधिकारी सर्पेंद्र यादव की देखरेख में साक्षात्कार होगा। चयनित अभ्यर्थियों का मौके पर ही पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण के लिए 350 रुपये शुल्क भी जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि आवेदकों को कम से कम हाईस्कूल उत्तीर्ण होना चाहिए और लंबाई 168 सेमी, वजन 56 किलोग्राम व आयु 21 से 37 वर्ष होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान के लिए 12 से 16 हजार रुपये और सुपरवाइजर के लिए 16 से 18 हजार रुपये तक मासिक मानदेय दिया जाएगा। साथ ही पीएफ, ग्रेज्युटी बोनस और इंश्योरेंस सुविधा मिलेगी। प्रशिक्षण के बाद भारत सरकार के ऐतिहासिक स्थल एवं औद्योगिक क्षेत्रों, मल्टी नेशनल क्षेत्रों में स्थायी नियुक्ति का रास्ता खुलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed