{"_id":"59563cc64f1c1b5f1e8b4634","slug":"uniform-delivery-to-children-13-50-million-met-for","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को यूनीफार्म वितरण के लिए मिले 13.50 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को यूनीफार्म वितरण के लिए मिले 13.50 करोड़
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
स्कूल वर्दी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से खुलेंगे स्कूल, किताबों का भी होगा वितरण
बीडीओ और बीईओ को नोडल प्रभारी नामित
परिषदीय स्कूलों में बच्चों को यूनीफार्म वितरण कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को 13 करोड़ 50 लाख 63 हजार 400 रुपये बजट मिला है। विभाग ने शुक्रवार को धनराशि विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के खातों में भेजने के लिए नोडल बैंक शाखाओं को सूची भी मुहैया करा दी है। विद्यालय सुबह आठ से अपरान्ह एक बजे तक खोला जाएगा। बीएसए संजय कुमार शुक्ला ने पहले दिन से ही किताबों का वितरण शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
बीएसए ने इस बार परिषदीय स्कूलों का कलेवर बदलने की मुहिम भी चलाई है, जिसके लिए सभी बीईओ को निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। यूनीफार्म वितरण कराने के लिए 3853 परिषदीय स्कूलों को 13 करोड़ 31 लाख दो हजार 500 रुपये, सहायता प्राप्त 23 विद्यालयों को 13 लाख 20 हजार 900 रुपये और 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों को छह लाख 40 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं। हालांकि किताबों की आपूर्ति पूरी नहीं हुई है। सिर्फ कक्षा चार, पांच और सात की दो ट्रक किताबें मिली हैं, जिनका एक जुलाई से वितरण शुरू कराया जाना है। यूनीफार्म वितरण कराने के लिए बीडीओ और बीईओ को नोडल प्रभारी नामित किया गया है, जिनको पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापरक यूनीफार्म बच्चों को उपलब्ध कराने की अहम जिम्मेदारी दी गई है। यूनीफार्म वितरण कराने से पूर्व सभी एसएमसी सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
खीरी टाउन। बीआरसी चहमलपुर में परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों, प्रबंध समिति अध्यक्षों और संकुल प्रभारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी राम जनक वर्मा ने की। बैठक में नकहा ब्लॉक के बीडीओ भी मौजूद रहे। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी राम जनक वर्मा ने टीचरों को यूनिफार्म और पाठ्य पुस्तकों के संबंध में दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यूनीफॉर्म और पाठ्य पुस्तकों के वितरण की तैयारियां पूरी कर ली जाएं। यूनिफार्म की क्वालिटी से कोई समझौता न किया जाए। जिन कक्षाओं की पुस्तकें उपलब्ध हो गई हैं। उन्हें एक जुलाई से वितरित कर दिया जाए। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है। एक जुलाई से ही स्कूल चलो अभियान शुरू किया जाएगा। इस मौके पर एबीआरसी कौशलेंद्र सिंह, शिक्षक नेता पृथ्वीपाल वर्मा, बीके गौतम, धीरज गुप्ता के अलावा कृष्ण मोहन जोशी, मो. हुसैन, रईस अहमद, शौकत अली, बृजेंद्र, रविंद्र यादव, संतोष वर्मा, प्रकाश चंद्र, रविन्द्र सिंह, फारूक अहमद, आफताब आलम, सुनील कुमार, अतुल कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
बांकेगंज। बीआरसी मुख्यालय पर शुक्रवार बीईओ अनुराग मिश्र के निर्देशन मे ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक/ उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापक / इंचार्ज प्रधानाध्यापक और एसएमसी अध्यक्षों की बैठक हुई। जिसमें बीईओ ने नए सत्र में स्कूलों में पंजीकृत विद्यार्थियों को एक से 15 जुलाई तक ड्रेस वितरण संबधी दिशा-निर्देश दिए गए। एबीआरसी अशफाक मोहम्मद, डॉ यूसुफ अली, मुकेश वर्मा, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
माध्यमिक विभाग के स्कूलों को नहीं मिली धनराशि
प्रदेश सरकार ने स्कूलों में बच्चों को समय से यूनीफार्म वितरण कराने के आदेश दिए हैं, लेकिन कुछ अधिकारी फिर भी लापरवाह बने हुए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के करीब 52 विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों में यूनीफार्म बंटनी है, जिसके लिए बजट नहीं मिल सका है। सूत्र बताते हैं कि डीआईओएस कार्यालय ने अभी तक डिमांड लिस्ट ही प्रस्तुत नहीं की है, जबकि धनराशि का प्रेषण बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किया जाना है। उधर, डीआईओएस डॉ ओपी गुप्ता ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए बताया कि यूनीफार्म का पैसा भेजने की जिम्मेदारी बीएसए की है।
गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर रहेगी विभाग की नजर
बीएसए संजय कुमार शुक्ला ने गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को करीब एक माह पूर्व ही नोटिस जारी कर विद्यालय बंद करने के आदेश दे दिए थे। साथ ही पढने वाले बच्चों का दाखिला नजदीकी स्कूलों में कराने के लिए प्रबंधक/प्रधानाचार्यों को निर्देश भी दिए थे। बीएसए ने बताया कि सभी बीईओ को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे विद्यालय चिन्हित कर तुरंत प्रभावी कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।