{"_id":"68f7cef77f0b723d2603d27a","slug":"uncle-and-nephew-died-due-to-drowning-in-a-drain-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-158919-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चाचा-भतीजे की नाले में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चाचा-भतीजे की नाले में डूबने से मौत
Tue, 21 Oct 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
पलिया के अतरिया में घटनास्थल पर लगी भीड़। स्रोत वीडियो ग्रैब
पलियाकलां। क्षेत्र के अतरिया बड़ागांव में खेत पर काम करने गए अतरिया-बड़ागांव निवासी अशरफ अली का 35 वर्षीय पुत्र सरताज खां अपने भाई खलील के 15 वर्षीय पुत्र राजा खां की डूबने से मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डूबते हुए भतीजे को बचाने के लिए चाचा भी नाले में उतर पड़े, लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका। चाचा और भतीजे दोपहर बाद खेत पर काम करने गए थे। खेत पर काम निपटाने के बाद राजा पास ही निकले नाले के किनारे बैठकर मुंह-हाथ धोने लगा। इसी बीच अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नाले में गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। उसकी चीख सुनकर पास ही खेत पर काम कर रहा उसका चाचा सरताज मौके पर आया और उसे बचाने के लिए पानी में कूद पड़ा।
गहरे पानी में घुस जाने से दोनों डूूबने लगे। शोर शराबा सुनकर आसपास खेतों में काम करने वाले लोग भी एकत्र हो गए और दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहे। सूचना पर बड़ी संख्या में गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और स्थानीय गोताखोरों के साथ दोनों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
सूचना पर थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को बरामद करवाकर सीएचसी में उनका चेकअप कराया तो चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।