फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Uma Agarwal selected Teej Queen in Teej Festival

तीज महोत्सव में उमा अग्रवाल चुनी गईं तीज क्वीन

Sat, 22 Jul 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 22 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Uma Agarwal selected Teej Queen in Teej Festival
teej - फोटो : amar ujala
शशि सक्सेना रहीं रनर, कजरी गाकर किया नृत्य
विज्ञापन

कई मनोरंजक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं भी हुईं

भारत विकास परिषद की महिला शाखा ने परंपरागत तरीके से हरियाली तीज उत्सव मनाया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के बीच विभिन्न मनोरंजक और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें उमा अग्रवाल तीज क्वीन चुनीं गईं। 
महिला संयोजिका अंजू साहनी के निर्देशन में मधुलिका त्रिपाठी के आवास पर तीज महोत्सव का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर प्रियंका साहनी ने मनोरंजक गेम और प्रतियोगिता कराईं। सामान्य ज्ञान पर दो मिनट प्रतियोगिता में सौम्या सक्सेना प्रथम पुरस्कार शशि सक्सेना ने द्वितीय पुरस्कार  प्राप्त किया। इस मौके पर तीज क्वीन प्रतियोगिता भी हुई। इसकी निर्णायक पूनम आगा रहीं, जिसमें उमा अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गईं। शशि सक्सेना रनर रहीं। हाउजी तथा वन मिनट गेम से माहौल रोमांचकारी रहा। सावन तीज के उपलक्ष्य में पेड़ पर झूला डाला गया तथा हरे परिधान में महिलाओं ने झूले का आनंद उठाया, सामूहिक कजरी गायन और नृत्य किया। 
विज्ञापन

कार्यक्रम में किरन गुप्ता, सुधा रस्तोगी, रेखा पुरी, रजनी चोपड़ा, मुन्नी शर्मा, किरन अग्रवाल, जाह्वी मिश्रा, निशी गुप्ता, मृदुल वर्मा, ममता मेहरोत्रा, नेहा अग्रवाल आदि महिला सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed