{"_id":"ed134653eda5db02f01275306d8a5602","slug":"ujadhi-harvest-the-wild-elephants-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली हाथियों ने उजाड़ी फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली हाथियों ने उजाड़ी फसल
संपूर्णानगर
Updated Thu, 05 Mar 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के हंसनगर गांव के खेतिहर इलाके में जंगली हाथियों ने तमाम किसानाें की एकड़ों फसल रौंद डाली है और खेत में बनी झोपड़ी भी उजाड़ दी। हंसनगर के पिंदर सिंह, जसविंदर सिंह और पूर्व प्रधान दर्शन सिंह सेखो सहित कई किसानों की गेहूं की फसल रात में आए जंगली हाथियों के एक झुंड ने रौंदकर क्षतिग्रस्त कर दी। पूर्व प्रधान सहित कई किसानों ने वन क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन देकर हाथियों से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन