{"_id":"57d98d094f1c1bef30d4902f","slug":"ufnai-mohana-river-water-filled-in-janakpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफनाई मोहाना नदी से जनकपुर में भरा पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफनाई मोहाना नदी से जनकपुर में भरा पानी
अमर उजाला ब्यूरो तिकुनियां।
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
बाढ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसलाधार बारिश से बढ़ा नदी का जलस्तर
लगातार हुई मूसलाधार बारिश से भारत-नेपाल सीमा के मध्य बह रही मोहाना नदी ने विकराल रूप ले लिया। मंगलवार की देर शाम उफनाई मोहना का पानी गांव जनकपुर में घुस गया और बाढ़ के पानी से फसलें जलमग्न हो गईं। बाढ़ का पानी तेजी से अन्य गांवों की ओर बढ़ रहा है। इससे लोगों में हड़कंप मच गया।
बतादें कि सोमवार और मंगलवार को कई घंटे मूसलाधार बारिश हुई थी। जिससे नेपाल सीमा पर बह रही मोहना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। मंगलवार को मोहाना नदी उफना गई। जिससे बाढ़ का पानी गांव जनकपुर में घुस गया। कई संपर्क रास्तों पर भी पानी भरने से आवागमन प्रभावित हो गया। फसलें भी जलमग्न हो गईं। गांव जनकपुर निवासी रामस्वरूप, जगदीश, बालकराम, रामू, सोबरन, राजाराम, कमलेश, रमेश, लालता, सुरेश, राधेश्याम सहित दर्जनों घरों के घरों में तीन-तीन फुट पानी भर गया। बाढ़ के पानी से बचाव के लिए घर,गृहस्थी का सारा सामान तख्तों और सड़कों पर रखकर बाढ़ पीड़ित रात बिता रहे हैं।