{"_id":"6605d4859587c00dbf06cc87","slug":"uchaulia-police-arrests-young-man-who-died-three-months-ago-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-116819-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तीन महीने पहले मरे युवक को उचौलिया पुलिस ने कर दिया पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तीन महीने पहले मरे युवक को उचौलिया पुलिस ने कर दिया पाबंद
विज्ञापन
उचौलिया। तीन माह पहले ट्रेन की पटरी पर मृत मिले गांव जलालपुर निवासी युवक को पुलिस ने धारा 107/116 में पाबंद कर दिया। पुलिस गांव समन देने पहुंची तो इसका खुलासा हुआ।
गांव जलालपुर निवासी चंद्रप्रकाश सिंह उर्फ बीरू सिंह ने बताया कि उनके छोटे भाई मृतक शिवप्रकाश (38) को पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया है। इसका पता उन्हें तब चला जब पुलिस समन तामील कराने आई। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर 2023 को शाम को उनके भाई शिव प्रकाश का शव गांव के पास सीतापुर-शाहजहांपुर रेल लाइन पर मिला था। भाई शिवप्रकाश के अलावा उनके एक बड़े भाई श्री प्रकाश (55) हैं।
थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि कंप्यूटर पर टाइप करते समय सुनने में हुई त्रुटि के चलते श्रीप्रकाश की जगह पर उनके छोटे भाई स्वर्गीय शिवप्रकाश का नाम चला गया। सुधार कर दिया गया है। इस संबंध में एसडीएम मोहम्मदी को भी अवगत करा दिया है।