फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two youths riding a bike lost their lives due to car collision

Lakhimpur Kheri News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की गई जान

Wed, 01 Jan 2025 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Two youths riding a bike lost their lives due to car collision
लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग पर सेहरुआ गांव के पास सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन। स्रोत: ग्रामीण
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव सेहरुआ के पास बुधवार दोपहर एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में कार बाइक से टकरा गई। इससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को अस्पताल भेजा, वहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

फरधान थाना के गांव शंकरपुर निवासी 30 वर्षीय शोभित, 21 वर्षीय अर्पण व 22 वर्षीय हिमांशु बुधवार को बाइक से सिकंदराबाद गए थे। वापस आते समय लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर सेहरुआ गांव के पास एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में कार बाइक से टकराकर पलट गई। इससे बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी आशीष सहरावत ने घायलों को गोला सीएचसी भेजा। यहां डॉक्टर ने शोभित और अर्पण को मृत घोषित कर दिया। हिमांशु को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे हैं। कार और बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। कार चालक फरार बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------------
दो लोगों की मौत हुई है। एक घायल है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शिवम कुमार सीओ /थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed