{"_id":"578fb3234f1c1b217fc4c265","slug":"two-youths-immersed-in-flood-waters-continue-to-seek","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ के पानी में डूबे दो युवक, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ के पानी में डूबे दो युवक, तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज/सुंदरवल।
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
नदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- फूलबेहड़ क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुईं घटनाएं
- मिलपुरवा में पुलिया पर बैठा युवक बाढ़ में जा गिरा
- बड़ागांव रिश्तेदारी में आया युवक डूबा
बाढ़ के पानी में अलग-अलग दो स्थानों पर दो युवक डूब गए। पहली घटना मंगलवार की रात फूलबेहड़ के मिलपुरवा में हुआ, जहां पुलिया पर बैठा एक किशोर अनियंत्रित होकर बाढ़ के पानी में डूब गया। वहीं, बड़ागांव में बुधवार को रिश्तेदारी में आया एक युवक भी बाढ़ के पानी में डूब गया। पुलिस और स्थानीय गोताखोर दोनों की तलाश में जुटे हैं।
मिलपुरवा निवासी बल्लू का 15 वर्षीय पुत्र संजय मंगलवार रात शारदा बंधे के करीब स्थित पुलिया पर बैठा था। इस बीच किसी तरह वह अनियंत्रित होकर वह बाढ़ के पानी में गिरकर डूब गया। जानकारी होते ही परिवार वाले मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। गोताखोरों की मदद से डूबे किशोर की खोजबीन शुरू की गई। बुधवार दोपहर तक कुछ पता नहीं लग सका था। फूलबेहड़ थाने के प्रभारी एसओ शाधूशरण यादव ने बताया कि पुलिया पर बैठा किशोर किसी तरह बाढ़ के पानी में डूब गया है, जिसकी तलाश जारी है।
उधर, थाना क्षेत्र फूलबेहड़ के खींचनपुरवा गांव निवासी अमरपाल का पुत्र 18 वर्षीय अमित इसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव भूड़ अपनी मौसेरी बहन के यहां आया था। बुधवार की दोपहर वह गांव के ही कुछ रिश्तेदार युवकों के साथ बाढ़ का पानी देखने चला गया। बताते हैं इस दौरान वह नहाने लगा। नहाते वक्त पानी की गहराई में जाने से अमित डूब गया। यह देखते ही साथी युवकों में चीखपुकार मच गई। गांव वाले मौके पर पहुंच गए। इधर सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से तलाश जारी की गई पर कुछ पता नहीं लगा।