{"_id":"6717e059d9f70ac3080d8e21","slug":"two-youths-died-and-one-injured-after-being-hit-by-a-car-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-131713-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कार की चपेट में आकर दो युवकों की मौत, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कार की चपेट में आकर दो युवकों की मौत, एक जख्मी
विज्ञापन
घटना स्थल पर पड़ी बाइक। सोशल मीडिया
धौरहरा। सिसैया मार्ग पर बबुरी मोड़ के पास सोमवार रात कार की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर कोतवाली के गांव मनकापुर निवासी हेमराज उर्फ झब्बू (32) पुत्र जयराम, भाई हरेराम (30) और धौरहरा कोतवाली के गांव नरैनाबाबा निवासी संतोष (38) पुत्र पृथ्वीपाल केले की फसल काटने का काम करते थे। सोमवार रात करीब दो बजे तीनों युवक काम कर धौरहरा से बाइक से घर लौट रहे थे। सिसैया-धौरहरा मार्ग पर बबुरी मोड़ के पास बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से टकरा गई।
हादसे में हेमराज उर्फ झब्बू और संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हेमराज का भाई हरेराम घायल है। घायल को पहले सीएचसी धौरहरा और अब जिला अस्पताल ओयल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। भीषण भिड़ंत के बाद कार और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया है।
प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। कार चालक चुन्नूलाल पुत्र शांति प्रसाद निवासी आचार्य टोला, धौरहरा को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।