फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two women crossing the railway track died after being struck by a goods train

रेलवे ट्रैक पार करतीं दो महिलाओं की मालगाड़ी से कटकर मौत

Tue, 25 Jan 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two women crossing the railway track died after being struck by a goods train
मैगलगंज। थाना क्षेत्र के खखरा इलाके में सोमवार को रेलवे ट्रैक पार करते वक्त मालगाड़ी की चपेट में आने से दो महिलाओं की कटकर मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर पहुंचने की जल्दबाजी में हादसे का शिकार हो गईं। जानकारी पर पहुंचे परिजन शव लेकर घर ले आए। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर मृतका के घर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सोमवार को मैगलगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत खखरा की नई बस्ती कॉलोनी निवासी दो महिलाएं सुमन देवी (32) पत्नी राजू और शांति देवी (64) वर्ष पत्नी रामनारायण (20 साल पहले मौत हो गई है) पीएचसी में दवा लेने गई थीं। सोमवार दोपहर एक बजे लौटकर वह घर लौट रही थीं। इस बीच घर जाने के लिए महिलाएं रास्ते में पड़ने वाले रेलवे ट्रैक पर पहुंचीं और उसे पार करने लगीं। इसी दौरान सीतापुर से शाहजहांपुर की ओर जा रही मालगाड़ी ट्रैक पर गुजरी, जिसकी चपेट में आने के बाद महिलाएं खुद को संभाल नहीं सकीं और ट्रेन की चपेट में आ गईं। उधर, मामले में स्टेशन मास्टर जीशान का कहना है कि मालगाड़ी ट्रेन सीतापुर से रोजा जिला शाहजहांपुर की ओर जा रही थी। दुर्घटना की सूचना उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा मिली। हालांकि, दुर्घटना के कारण की जानकारी से उन्होंने इनकार कर दिया। जबकि पुलिस का कहना है कि दो महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौत की सूचना ग्रामीणों से मिली थी, जिसके बाद पंचनामा भरकर दोनों महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed