फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two wildlife smugglers caught including an elephant tooth

हाथी के एक दांत समेत दो वन्यजीव अंग तस्कर पकड़े

Mon, 27 Jun 2022 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
Two wildlife smugglers caught including an elephant tooth
पुलिस गिरफ्त में वन्यजीव तस्कर।
हाथी दांत को नेपाली तस्करों को बेचने की फिराक में थे स्थानीय तस्कर
विज्ञापन

बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग ने दो वन्यजीव अंग तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक बहुमूल्य हाथी का दांत बरामद हुआ है। वन विभाग ने गिरफ्तार किए आरोपियों का वन अधिनियम एवं वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में चालान काटकर उन्हें जेल भेज दिया है।
दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग की टीम को मुखबिर से शनिवार सुबह सूचना मिली की वन्यजीव अंग तस्करी में शामिल दो लोग एक हाथी दांत को नेपाली तस्करों को बेचने की फिराक में पलिया में मौजूद हैं। वन कर्मियों की टीम ने इसकी सूचना दुधवा टाइगर रिजर्व के मुख्य संरक्षक/ फील्ड निदेशक संजय पाठक को दी। एफडी के निर्देश पर गठित वन कर्मियों की टीम में शामिल प्रभारी रेंजर दक्षिण सोनारीपुर सुरेंद्र कुमार, दुधवा सोबरन लाल, फॉरेस्टर सुभाष, उदय प्रताप आदि ने हाथी दांत खरीददार बनकर तस्करों से संपर्क कर उनसे बातचीत की। उनके द्वारा बताए गए पते पर हाथी दांत लेकर पहुंचे तस्करों को वन विभाग की टीम ने उन्हें धर दबोचा। उनके पास से एक हाथी दांत समेत पल्सर बाइक व मोबाइल फोन बरामद हुआ। बरामद हाथी दांत का वजन साढ़े चार किलो और लंबाई लगभग दो फुट है, जो देखने में काफी पुराना लगता है और दांत का कुछ हिस्सा टूटा हुआ बताया जाता है।
विज्ञापन

वन कर्मियों ने दोनों वन्यजीव अंग तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद उनसे पूछताछ की। पूछताछ में दोनों तस्करों ने वन विभाग की टीम से बताया कि वह यह दांत नेपाल के दो लोगों को बेचने के लिए पलिया आए थे। गिरफ्तार किए गए दोनों तस्करों ने अपना नाम व पता थाना तिकुनिया क्षेत्र के खमरिया कोयलार और तिकुनिया के मोहल्ला बगिया निवासी गोविंद और वकील अहमद बताया। वन विभाग ने दोनों तस्करों के पास से बरामद हाथी दांत को जब्त कर कब्जे में ले लिया गया। उनके पास से बरामद बाइक और मोबाइल फोन को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग की टीम ने एक हाथी दांत समेत दो वन्यजीव अंग तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार दोनों तस्करों का वन अधिनियम एवं वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत चालान काटकर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- संजय पाठक, मुख्य वन संरक्षक/ फील्ड निदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed