{"_id":"696bd38d60083a34b5092186","slug":"two-thugs-came-dressed-as-a-monk-made-the-young-man-remove-his-gold-ring-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-166182-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: साधु के कपड़े पहनकर आए दो ठग, युवक से उतरवाई सोने की अंगूठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: साधु के कपड़े पहनकर आए दो ठग, युवक से उतरवाई सोने की अंगूठी
Sat, 17 Jan 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में साधु के कपड़े पहनकर आए दो ठगों ने एक युवक को झांसे में लेकर उससे उनकी सोने की अंगूठी उतरवा ली। युवक के साथी ने अंगूठी उतरवाते देख तो साधु को टोका। इसके बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए।
गुस्साए लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ठगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शहर के मोहल्ला राजगढ़ निवासी आकाश गुप्ता शनिवार रात वह हीरालाल धर्मशाला के निकट किसी काम से खड़े थे। इसी दौरान साधु के कपड़े पहनकर दो बाबा आए। इसमें से एक बाबा ने सिर पर हाथ फेरकर संकट दूर करने की बात कहते हुए अंगुली में पहनी हुई अंगूठी उतरवाने की बात कही।
झांसे में आने के बाद युवक ने अंगूठी उतार दी। बताया जा रहा है कि युवक ने दो अंगूठी पहनी थी। इतना ही नहीं साधुओं ने राशन की मांग की। पीड़ित के अनुसार, इसी दौरान उसका साथी आ गया। अंगूठी उतरवाने को लेकर पीड़ित और उसके साथी के बीच तीखी बहस हुई। इसको देखकर घटनास्थल पर मजमा लग गया। गुस्साए लोगों ने दोनों साधुओं की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों बाबाओं को लेकर चौकी आई।
विज्ञापन
संकटा देवी चौकी के प्रभारी सतेंद्र वर्मा ने बताया कि हम कोर्ट के सिलसिले में लखनऊ आए हैं। यदि ऐसा कोई मामला है तो तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। पता करके बताता हूं।