फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two teachers of the district will get awards

Lakhimpur Kheri News: जिले के दो अध्यापकों को मिलेगा पुरस्कार

Wed, 15 Nov 2023 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two teachers of the district will get awards
लखीमपुर खीरी। जिले के प्राथमिक और उच्च विद्यालयों के ऐसे अध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा, जो पठन-पाठन में गुणवत्तापूर्ण काम करने और शैक्षिक प्रबंधन की समस्याओं के समाधान करने में तकनीक का प्रयोग का उपयोग करते हों। इसमें एक पुरुष और एक महिला अध्यापक का चयन किया जाएगा। पहले चरण की प्रतियोगिता डायट स्तर पर आयोजित होगी। इसके बाद राज्य स्तर की प्रतियोगिता में सफल होने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों में डिजिटल ज्ञान बढ़ाने को लेकर जोर दिया जा रहा है। माना जा रहा है कि अध्यापक को जब डिजिटल चीजों का ज्ञान होगा, तो स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बेहतर और ज्ञानवर्धक विषयों के बारे में बता पाएंगे। इसको लेकर हाल ही में अध्यापकों को टैबलेट का वितरण किया गया था। शासन ने जिले के दो ऐसे अध्यापकों को राज्य स्तर पर सम्मानित करने का फैसला लिया है, जो तकनीक का प्रयोग करते हुए पठन-पाठन की गुणवत्ता को सुधारने का काम कर रहे हों।
विज्ञापन

ऐसे अध्यापकों को चुनने के लिए डायट पर एक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। पहले स्तर की प्रतियोगिता जीतने के बाद एक और पड़ाव को पूरा करने के बाद ही उन्हें राज्य स्तर के लिए चुना जाएगा। राज्य स्तर की प्रतियोगिता को जीतने वाले अध्यापक को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। अध्यापकों को राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से इंफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शिक्षक अपने प्रयोगों और आईसीटी आधारित प्रयासों का सात मिनट में प्रस्तुतीकरण देंगे। इसी आधार पर डायट स्तर पर तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की समिति उनका मूल्यांकन करेगी। यह 50 अंकों का होगा। इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी। आदेश मिलने के बाद विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed